फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   iskcon to celebrate October 14 at Youth Festival

इस्कॉन 14 अक्टूबर को मनाएगा यूथ फेस्टिवल ‘उद्गार’, युवाओं को देगा राष्ट्र निर्माण का संदेश

Thu, 11 Oct 2018 08:26 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली 
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली  Updated Thu, 11 Oct 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
iskcon to celebrate October 14 at Youth Festival
iskcon
इस्कॉन 14 अक्टूबर को दिल्ली में सालाना मैगा यूथ फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। इस युवा महोत्सव में पूरे देश से 6 हजार से ज्यादा युवा हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव की खासियत होगी कि इसमें मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा युवाओं को मोटिवेशनल स्पीच देंगे। साथ ही, प्रसिद्ध रॉक बैंड में महोत्वस में अपना हुनर दिखाएगा।
विज्ञापन


इस्कॉन के उपाध्यक्ष वृजेंद्र नंदन दास ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस साल का वार्षिक युवा महोत्सव ‘उद्गार’ का आयोजन इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा। इस साल के महोत्सव का विषय ‘मानवीय मूल्यों पर भारत का निर्माण’ है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे। साथ ही, जेएनयू के वाइस चांसलर, शारदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के अलावा एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया और एनबीसीसी के चेयरमैन समेत 50 से ज्यादा शैक्षिक संस्थानों के प्रधानाचार्य इसमें हिस्सा लेंगे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 

iskcon to celebrate October 14 at Youth Festival
iskcon
उपाध्यक्ष दास ने बताया कि विश्व में मानव मूल्यों का ह्रास हो रहा है। देश की युवा पीढ़ी नशे, अपराध, मदिरापान, मांसाहार समेत कई दुष्कर्मों में लिप्त हैं, जिसके चलते वह वैदिक संस्कार से दूर हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नैतिक पतन रोकने के लिए 35 संस्कार दिए जाने चाहिए, ताकि नैतिक मूल्यों के साथ समाज की सेवा भी कर सकें।

उनका कहना है कि राष्ट्र के निर्माण के लिए नैतिक उत्थान होना बेहद जरूरी है। युवा हमारे समाज का भविष्य हैं, जिनका सक्षम होने के साथ चरित्रवान होना भी जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उद्गार कार्यक्रम के जरिए विश्वविद्यालयों और कालेजों के छात्र उनसे जुड़ेंगे।

नैमिषारण्य प्रोजेक्ट के उपाध्यक्ष युद्धिष्ठर गोविंद दास ने बताया कि इस कार्यक्रम में उद्गार कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीच के अलावा इंडियाज गोट टेंलेट के विजेता माधवाज रॉक बैंड, अस्तो मा सदगमय नाटक के अलावा लाइव सैंड आर्ट और प्रिंस आर्ट ग्रुप भगवान कृष्ण की लीला और दसावतार डांस की प्रस्तुति करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed