{"_id":"65f22256ce2210b6d3091313","slug":"isis-module-case-accused-robbed-shop-owner-in-satara-used-money-to-buy-bomb-materials-maharashtra-ats-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS Module Case: गिरफ्तार आरोपियों ने दुकानदार से लूटे हुए पैसों से खरीदी बम बनाने की सामग्री, एटीएस का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISIS Module Case: गिरफ्तार आरोपियों ने दुकानदार से लूटे हुए पैसों से खरीदी बम बनाने की सामग्री, एटीएस का दावा
Thu, 14 Mar 2024 08:15 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 14 Mar 2024 08:15 AM IST
सार
एनआईए ने पिछले साल देश में आतंकी संगठन आईएसआईएस के कथित मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में पिछले साल आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने कथित तौर पर सतारा में एक दुकान के मालिक को लूट लिया था और लूटे हुए पैसे का इस्तेमाल बम बनाने के लिए सामग्री खरीदने के लिए किया था। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को यह दावा किया।
विज्ञापन
एनआईए ने देश में आतंकी संगठन आईएसआईएस के कथित मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। तीनों पहले एनआईए की हिरासत में थे। एटीएस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम, मोहम्मद यूनुस और जुल्फिकार अली बड़ौदावाला को हिरासत में लिया है। तीनों को बुधवार को पुणे की एक विशेष एटीएस अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 21 मार्च तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
यूनुस और उसके सहयोगी मोहम्मद इमरान को 18 जुलाई, 2023 को पुणे में वाहन चोरी का प्रयास करते समय पकड़ा गया था और शाहनवाज आलम फरार हो गया था। बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। नआईए ने जब इस मामले की जांच अपने हाथ में ली तो बड़ौदावाला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एटीएस के सूत्र ने कहा, हमारी जांच में पता चला है कि पुणे के कोंढवा इलाके में रहने के दौरान यूनुस और शाहनवाज आलम ने 8 अप्रैल, 2023 को सतारा में बंदूक की नोक पर एक दुकान के मालिक से एक लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। दोनों और बड़ौदावाला ने लूटे हुए पैसे से बम बनाने के लिए सामग्री खरीदी थी। एटीएस ने आरोपियों पर आतंकवाद से संबंधित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।