{"_id":"640e01206ca0c1bf4c01ea7e","slug":"isis-conspiracy-case-nia-raids-five-locations-in-madhya-pradesh-and-maharashtra-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISKP साजिश मामला : मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में पांच ठिकानों पर NIA के छापे, संदिग्धों के घरों में ली तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISKP साजिश मामला : मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में पांच ठिकानों पर NIA के छापे, संदिग्धों के घरों में ली तलाशी
Sun, 12 Mar 2023 10:13 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:13 PM IST
सार
एजेंसी के प्रवक्ता ने रविवार को बताया, मध्य प्रदेश के सिवनी में चार स्थानों और पुणे (महाराष्ट्र) में एक स्थान पर संदिग्धों के घरों में एनआईए की टीमों ने छापे मारे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के भारत में अपनी गतिविधियों का विस्तार करने के लिए रची गई साजिश का पर्दाफाश करने को की जा रही जांच के तहत मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पांच ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
एजेंसी के प्रवक्ता ने रविवार को बताया, मध्य प्रदेश के सिवनी में चार स्थानों और पुणे (महाराष्ट्र) में एक स्थान पर संदिग्धों के घरों में एनआईए की टीमों ने छापे मारे। इस्लामिक स्टेट- खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) मामले में पुणे में संदिग्ध तल्हा खान और सिवनी में अकरम खान के घरों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
प्रवक्ता के मुताबिक, शुरुआत में यह मामला दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दिल्ली के ओखला से एक कश्मीरी दंपती, जहांजैब सामी वानी और उसकी पत्नी हिना बशीर बेग की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया था। दंपती को आईएसकेपी से संबद्ध पाया गया था। जांच के दौरान, एक अन्य आरोपी अब्दुल्ला बासिथ की भूमिका सामने आई, जो पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
ISKP ने करवाया था कोयम्बटूर-मंगलुरु ब्लास्ट : कहा- मजहब के सम्मान में हिंदुओं से बदला लिया, ये हमारे दुश्मन
प्रवक्ता के मुताबिक, एनआईए ने शिवमोगा इस्लामिक स्टेट साजिश मामले में सिवनी में तीन अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली। तलाशी में संदिग्ध अब्दुल अजीज सलाफी और शोएब खान के आवासीय और व्यावसायिक परिसर शामिल हैं। सलाफी (40) सिवनी जामिया मस्जिद से जुड़ा बताया गया है। शिवमोगा मामले पर,
एनआईए ने कहा आरोपी मोहम्मद शारिक, माज मुनीर खान, यासीन और अन्य ने विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर समुदाय विशेष की संपत्तियों को निशाना बनाया। इन्होंने आगजनी और तोड़फोड़ की 25 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया।
बड़ी साजिश के तहत, आरोपी शारिक ने पिछले साल 19 नवंबर को मंगलूरू के कादरी मंदिर में आईईडी विस्फोट करने की योजना बनाई थी, लेकिन चिह्नित स्थान पर पहुंचने से पूर्व ही आईईडी में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन