फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISI agent held near Indo-Nepal Border

भारत-नेपाल सीमा से आईएसआई एजेंट गिरफ्तार

Wed, 07 Dec 2016 04:52 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 04:52 AM IST
विज्ञापन
ISI agent held near Indo-Nepal Border
- फोटो : social media

पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास पानीटंकी से मंगलवार को एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया। यह जगह राज्य में सिलीगुड़ी से लगभग 26 किमी दूर है। पुलिस ने यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणविजय सिंह नामक उक्त संदिग्ध एजेंट को भ्रष्टाचार-निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस की एक टीम ने उसके किराए के आवास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 155 नेपाली सिम कार्ड, 55 भारतीय सिम कार्ड, चार लैपटॉप, कई एटीएम कार्ड और तीन वोटर आईडी कार्ड जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


बिहार के सिवान जिले का रहने वाला रणवीर बीते छह महीने से सिलीगुड़ी इलाके में रह कर बिजली मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि वह वर्ष 2009 और 2010 में कतर और ओमान का दौरा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल वह सिलीगुड़ी से प्रधाननगर इलाके में रहने आया था। वहां से छह महीने पहले वह पानीटंकी में रहने लगा था। पुलिस के मुताबिक, उसकी गतिविधियों पर करीबी निगाह रखी जा रही थी। वह अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नेटवर्क काल्स को राष्ट्रीय काल्स में भी बदलता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed