फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISI agent Aftab who nabbed from faizabad sent to 14 day judicial custody

फैजाबाद से धरा गया ISI एजेंट भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Fri, 05 May 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 05 May 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
ISI agent Aftab who nabbed from faizabad sent to 14 day judicial custody

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संदिग्ध आफताब को 17 मई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यूपी एटीएस ने संदिग्ध को 10 दिन के रिमांड पर रखने के लिए आवेदन किया है। स्पेशल सीजेएम आजाद सिंह ने इस पर सुनवाई कल रखी है।

विज्ञापन


अपने आवेदन में यूपी एटीएस ने कहा है कि आरोपी ने कबूला है कि वो आईएसआई का जासूस था, इसलिए उसका न्यायिक हिरासत में जाना जरूरी है। बता दें कि आफताब को लखनऊ ने 120 किलोमीटर दूर फैजाबाद से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया गया। यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में मुंबई से और दो संदिग्धों को पकड़ा है।
विज्ञापन


आईएसआई एजेंट आफताब ने बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों की फरमाइश पर वह काल गर्ल की सप्लाई करता था। हालांकि एटीएस इसके सुबूत तलाश रही है, ताकि आफताब के दावे की सच्चाई पता चल सके और पाकिस्तान के अधिकारियों को बेनकाब किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ताफ और जावेद दोनों ही हवाला कारोबारी हैं। आफताब के खाते में पैसा जमा करने वाले अल्ताफ से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जावेद ने पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था। जावेद को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई तो जावेद ने बताया कि कराची से मिलने वाले आदेश पर वह एजेंट के खाते में पैसे ट्रांसफर करता था। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि आफताब लखनऊ में भी कैंट एरिया में जासूसी के लिए आ चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed