{"_id":"56e1f5454f1c1bda4a8b4568","slug":"ishrat-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशरत केसः आईपीएस अधिकारी ने सीबीआई कोर्ट से मांगी चार्जशीट की कॉपी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इशरत केसः आईपीएस अधिकारी ने सीबीआई कोर्ट से मांगी चार्जशीट की कॉपी
एजेंसी / अहमदाबाद
Updated Fri, 11 Mar 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
वर्ष 2004 के इशरत जहां मुठभेड़ कांड की जांच करने वाले आईपीएस अधिकारी सतीश वर्मा ने बृहस्पतिवार को विशेष सीबीआई अदालत में आवेदन कर इस मामले में दाखिल की गई पूरक चार्जशीट की प्रति मांगी है।
विज्ञापन
उनके वकील राहुल शर्मा ने बताया कि वर्मा ने इसकी प्रति इसलिए मांगी है ताकि इसमें दर्ज आरोपियों के खिलाफ आगे और कानूनी कदम उठाए जा सकें। इशरत मामले में दाखिल दूसरी चार्जशीट में राजिंदर कुमार समेत इंटेलिजेंस ब्यूरो के चार अधिकारियों के नाम हैं।
विज्ञापन