फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ishaat Hussain named interim chairman of TATA SONS TCS

TCS से भी सायरस मिस्त्री की छुट्टी, इशात हुसैन बने अंतरिम चेयरमैन

Thu, 10 Nov 2016 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
Ishaat Hussain named interim chairman of TATA SONS TCS
इशात हुसैन
टाटा संस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटाते हुए इशात हुसैन को इस पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही इशात हुसैन नए चेयरमैन की नियुक्ति तक टीसीएस के अंतरिम चेयरमैन का पद संभालेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें कि सायरस मिस्त्री को पिछले महीने टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया था। हालांकि, इसके बाद भी वह टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल थे। इसी  के अंतर्गत टाटा संस भी एक था। जिससे उन्हें हटा कर इशात हुसैन की नियुक्ति हुई है। 
विज्ञापन


कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि उसे टाटा संस से चिट्ठी मिली है, जिसमें इशात हुसैन को साइरस मिस्त्री की जगह कंपनी के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायरस मिस्त्री की ली जगह

Ishaat Hussain named interim chairman of TATA SONS TCS
cyrus mistry
इशात 1 जुलाई, 1999 को टाटा संस में बतौर एग्जिक्युटिव डायरेक्टर शामिल हुए थे। इसके बाद वह 28 जुलाई, 2000 से टाटा संस लि. के फाइनैंस डायरेक्टर भी रहे। इसके पहले वह करीब 10 सालों तक टाटा स्टील में वाइस प्रेसिडेंट और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर-फाइनैंस रहे हैं।

बयान के मुताबिक, टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन ऑफ टाटा संस के मुताबिक कमेटी में रतन टाटा, वेनु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल हैं। कमेटी को चार महीने के अंदर अध्यक्ष का चयन अनिवार्य रूप से कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed