केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से दो प्रेमियों की एक अनोखी कहानी सामने आई है। इन दोनों प्रेमियों की कहानी जान आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां लिंग परिवर्तन करा चुके एक प्रेमी जोड़े ने आज समाज की सारी रुढ़ियों को तोड़कर राजधानी तिरुवनंतपुरम के मन्नम हॉल में आयोजित एक भव्य समारोह में शादी रचाई है।
विवाह करने के बाद ईशान और सूर्या केरल के पहले ट्रांससेक्सुअल कपल बन गए हैं। इस दौरान आशीर्वाद देने के लिए दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे। दोनों ने एक सामान्य सामाजिक जीवन बीताने की बात कही है। ईशान और सूर्य, दोनों तिरुवनंतपुरम के निवासी हैं।
3 of 5
transgender couple marriage
बता दें कि ट्रांसजेंडर होने के कारण अपने परिवारों की ओर से बहिष्कृत ईशान और सूर्या ने 2014 में लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाई थी। इसमें ईशान की उम्र 32 साल और सूर्या की उम्र 31 साल है। अपना लिंग बदलवाकर पुरुष बन चुके ईशान इससे पहले ‘महिला’ थे और महिला बन चुकी सूर्या कभी ‘पुरुष’ थीं।
उल्लेखनीय है कि ईशान ने इस साल अप्रैल में टीवी एंकर सूर्या से शादी करने की घोषणा की थी। ईशान की सूर्या से मुलाकात 6 साल पहले हुई थी और तब से दोनों डेटिंग कर रहे हैं। एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार से संबंध रखने वाली सूर्या केरल में टीवी का एक फेमस चेहरा है। वहीं ईशान एक मुस्लिम परिवार से हैं।
महिला बन चुकी सूर्या ने पिछले दिनों अपने एक बयान कहा था कि दुल्हन बनना उनका सपना रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें अपने लिंग की वजह से काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा। एक समय समाज ने हमें हाशिये पर छोड़ दिया था। लेकिन अब जाके सभी ने हमें स्वीकार करना शुरू किया है।