{"_id":"63ef2b429b6b0f849b0b8e92","slug":"isha-yoga-centre-maha-shivratri-programme-president-draupadi-murmu-will-participate-with-sadhguru-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri: ईशा के महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mahashivratri: ईशा के महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम
Fri, 17 Feb 2023 12:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:52 PM IST
सार
सद्गुरु बताते हैं कि महाशिवरात्रि धर्म या विश्वास की नहीं, नस्ल या राष्ट्र की नहीं बल्कि यह ऐसी रात है, जिसमें ग्रहों की स्थिति, मानव प्रणाली में ऊर्जा स्वाभाविक रूप से ऊपर उठती है।
विज्ञापन
ईशा योगा केंद्र में होगा कार्यक्रम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर पर महाशिवरात्रि समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। बता दें कि यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला तमिलनाडु दौरा होगा। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए ईशा योगा सेंटर के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाशिवरात्रि का यह कार्यक्रम 18 फरवरी को शाम छह बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह छह बजे तक ही चलेगा।
विज्ञापन
ईशा योगा सेंटर और सद्गुरु के समर्थकों की संख्या को देखते हुए इस कार्यक्रम को 16 भाषाओं में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही भारत के सभी प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। 112 फुट की आदियोगी की प्रतिमा के समक्ष होने वाले इस कार्यक्रम में ध्यान कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सद्गुरु बताते हैं कि महाशिवरात्रि धर्म या विश्वास की नहीं, नस्ल या राष्ट्र की नहीं बल्कि यह ऐसी रात है, जिसमें ग्रहों की स्थिति, मानव प्रणाली में ऊर्जा स्वाभाविक रूप से ऊपर उठती है। यह एक ब्रह्मांडीय घटना है। कार्यक्रम की शुरुआत पंच भूत आराधना से होगी। इसके बाद ईशा महाशिवरात्रि लिंग भैरवी महायात्रा, सद्गुरु के प्रवचन, मध्यरात्रि ध्यान, आदियोगी दिव्य दर्शन, 3डी प्रोजेक्शन वीडियो इमेजिंग शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
ईशा योगा सेंटर के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध कलाकार जैसे लोक गायक मामे खान, सितारवादक नीलाद्रि कुमार, टॉलीवुड गायक राम मिरियाला, तमिल पार्श्व गायक वेलुमुरुगन मंगली, कुतले खान और बंगाली लोक गायिका अनन्या चक्रवर्ती प्रस्तुति देंगे। ईशा फाउंडेशन के स्वदेशी ब्रांड- साउंड्स ऑफ ईशा और कई लोक कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति और नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी।