{"_id":"57431bea4f1c1bb2156913d5","slug":"is-sonia-still-crying-asks-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या अब भी आंसू बहा रही हैं सोनिया: भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या अब भी आंसू बहा रही हैं सोनिया: भाजपा
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 08:37 PM IST
सार
- बाटला हाउस से जुड़े आतंकी के आईएस के वीडियो में दिखने के बाद भाजपा ने दागा सवाल
- कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा से समझौता करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाटला हाउस मुठभेड़ के दौरान फरार आतंकवादी के आतंकी संगठन आईएस के वीडियो में नजर आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब भी बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में आंसू बहा रही हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से जुड़े आधा दर्जन मामलों में जिस तरह की सच्चाई सामने आ रही है, उससे कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए राष्ट्र की सुरक्षा को भी बलि पर चढ़ाने से परहेज नहीं किया।
गौरतलब है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में दिल्ली के बाटला हाउस में हुई मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। तब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुठभेड़ पर सवाल खड़े किए थे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने कहा कि यूपीए कार्यकाल के दौरान हुई कई कुख्यात आतंकी घटनाओं की सच्चाई एक-एक कर सामने आ रही है।
बाटला हाउस मुठभेड़ में फरार अपराधी आईएस के वीडियो में नजर आ रहा है। तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दावा किया था कि इस मुठभेड़ से आहत कांग्रेेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रोई थीं। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी मुठभेड़ पर सवालिया निशान लगाए थे। शर्मा ने पूछा कि अब जबकि फरार आतंकवादी आईएस के वीडियो में दिख रहा है तब सलमान बताएंगे कि क्या सोनिया अब भी आंसू बहा रही हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि यह अकेला उदाहरण नहीं है। यूपीए कार्यकाल में इशरत जहां मुठभेड़ मामले की भी सच्चाई सामने आई। देश की सुरक्षा से जुड़े समझौता एक्सप्रेस बम धमाका और मालेगांव धमाका मामले में भी कांग्रेस ने राजनीति की और देश को ही शक के कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा जैसे मामले में भी वोट बैंक की राजनीति की।