फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is Sheena Bora alive? Was found near Dal Lake on June 24, woman officer ready to give statement to CBI

शीना बोरा जिंदा है? 24 जून को डल झील के पास मिली थी, महिला अधिकारी सीबीआई को बयान देने को तैयार 

Wed, 22 Dec 2021 03:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 22 Dec 2021 03:29 PM IST
सार

जिस महिला अधिकारी ने इंद्राणी को शीना के जिंदा होने की बात कही है, वह सीबीआई के समक्ष यह बयान देने को तैयार है। सना ने यह भी कहा कि हम सीबीआई को इस दावे की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश देने के लिए कोर्ट में आवेदन देंगे। 

विज्ञापन
Is Sheena Bora alive? Was found near Dal Lake on June 24, woman officer ready to give statement to CBI
इंद्राणी मुखर्जी की वकील सना आर. खान - फोटो : ANI

विस्तार

बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी की वकील सना आर. खान ने बुधवार को शीना के जिंदा होने का दावा किया। सना ने कहा कि मुझे मेरी मुवक्किल इंद्राणी ने यह जानकारी दी है कि उसे एक महिला अधिकारी ने शीना बोरा के 24 जून को कश्मीर में डल झील के पास मिलने की बात कही है। 

विज्ञापन


वकील सना आर. खान ने यह भी कहा कि जिस महिला अधिकारी ने इंद्राणी को शीना के जिंदा होने की बात कही है, वह सीबीआई के समक्ष यह बयान देने को तैयार है। सना ने यह भी कहा कि हम सीबीआई को इस दावे की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश देने के लिए कोर्ट में आवेदन देंगे। 
विज्ञापन


अपनी ही बेटी शीना बोरा की हत्या की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने इससे पहले 16 दिसंबर को शीना के जिंदा होने का  दावा किया था। वर्ष 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी ने जेल से सीबीआई को एक पत्र लिखा था। पत्र में इंद्राणी ने दावा किया है कि शीना बोरा जिंदा है और सीबीआई को उसे ढूंढना चाहिए। मुखर्जी ने अपने पत्र में लिखा कि शीना बोरा कश्मीर में जिंदा है। इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई को लिखी चिट्ठी में बताया है कि जेल में उसे मिली एक महिला कैदी ने बताया है कि शीना बोरा से वह कश्मीर में मिली थी। इंद्राणी ने सीबीआई से जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रायगढ़ के जंगल में किसकी मिली थी लाश?
वहीं, इंद्राणी के वकील ने इस पूरी मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। इंद्राणी के वकील का कहना है कि उन्होंने यह पत्र सीधा सीबाआई को लिखा है जिस कारण उन्हें पता नहीं कि इस पत्र में किन किन बातों का कैसे जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि वो जब जेल जाएंगे तब भी इंद्राणी से इस मामले की जानकारी जुटा पाएंगे। इस बीच सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि अप्रैल 2012 में महाराष्ट्र के रायगढ़ के जंगल में आखिरी किसकी लाश मिली थी, जिसे सीबीआई ने भी शीना बोरा के शव होने की पुष्टि की थी। 

फारेंसिक रिपोर्ट में शीना के शव होने की हुई थी पुष्टि
रायगढ़ के जगंल में मिले लाश के अवशेष शीना बोरा के ही थे। इस बात की पुष्टि एम्स की फोरेंसिक रिपोर्ट ने भी की थी। यही रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी गई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट ने इस बात की तस्दीक कर दी थी कि रायगढ़ के जंगल में मिले शव के अवशेष शीना बोरा के ही थे। 


जांच एजेंसियों की बढ़ी चिंता
इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई निदेशक को लिखे पत्र में दावा किया कि हाल ही में उसकी मुलाकात जेल में एक महिला से हुई, जिसने उसे बताया था कि वो कश्मीर में शीना बोरा से मिली। जेल में बंद महिला की बात में कितनी सच्चाई है यह तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन इंद्राणी मुखर्जी के  खत ने जांच एजेंसियों की पड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर सीबीआई 2012 में शीना बोरा को मृत घोषित कर चुकी है, तो फिर कश्मीर में वह कौन लड़की है और रायगढ़ के जंगल में मिलने वाली लाश का अवशेष किसका था। ऐसे में सीबीआई के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बता दें कि इंद्राणी 2015 से मुंबई की भायकुला जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed