प्रेग्नेंट महिलाओं पर कोरोना वायरस का खतरा ज्यादा?, ऐसे रखें अपना और होने वाले बच्चे का ख्याल
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
- आप भी हैं गर्भवती तो कोरोना वायरस से बचकर रहिए
- इस वायरस से मरने वालों की संख्या 16,500 के पार पहुंच गई है
- प्रेग्नेंसी में महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर होती है
- गर्भवती महिलाओं को COVID-19 को लेकर खास चिंता करने की जरूरत है
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत, ब्रिटेन और अमरीका समेत करीब दुनिया के 186 देशों में कोरोना वायरस 'COVID-19' अपने पैर पसार चुका है। सभी देशों की सरकार इस महामारी से निपटने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रही है। लोगों से समाजिक दूरी बनाने की अपील की जा रही है। देश विदेश के कई शहर लॉकडाउन कर दिए गए हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक दुनिया भर में करीब तीन लाख अस्सी हजार से ज्यादा लोग COVID-19 से संक्रमित हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 16,500 के पार पहुंच गई है।
क्या कहते हैं आंकड़ें
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक इस वायरस की वजह से 2.8 प्रतिशत पुरुषों और 1.7 प्रतिशत महिलाओं की मौत हुई है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम है लेकिन ये महिलाएं वो हैं जो गर्भवती नहीं हैं।
क्या गर्भवती महिलाओं में कोरोना वायरस (COVID-19) का खतरा ज्यादा है?
अब सवाल ये उठता है कि क्या गर्भवती महिलाओं पर कोरोना का प्रकोप हो सकता है तो इसका जवाब हां है। अमेरिकी सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की है कि गर्भवती महिलाओं में कोरोना वायरस (COVID-19) का खतरा ज्यादा है। इसकी एक वजह ये हो सकती है कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर होती है। ऐसे में कोविड-19 इन महिलाओं पर तेजी से प्रहार कर सकता है। गर्भावस्था में शरीर में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे कुछ इस तरह से समझा जा सकता है, समान उम्र की दो महिलाओं में गर्भवती महिला की फ्लू या वायरस से मौत होने की आशंका ज्यादा हो सकती है।
अमेरिकी सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को COVID-19 को लेकर खास चिंता करने की जरूरत है क्योंकि यह वायरस फेफड़ों और सांस लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। एक संवाददाता सम्मेलन में सार्वजनिक स्वास्थ्य इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हिट्टी ने कहा कि "उच्च जोखिम" श्रेणी के लोगों को कम से कम 12 सप्ताह तक घर पर ही रहना चाहिए। इस श्रेणी में गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।
इसलिए कोविड-19 से खुद को बचाने के लिए गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि जब कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है तो बारीक कण हवा में फैलते हैं जिनमें कोरोना वायरस के विषाणु होते हैं। ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं तो अपना खास ख्याल रखिए। जरा सी लापरवाही आपको और आपके होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है।
28 फरवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 147 गर्भवती महिलाओं पर एक विश्लेषण प्रकाशित किया और पाया कि इनमें से 8 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की स्थिति सामान्य थी और 1 प्रतिशत गंभीर रूप से बीमार थी। इनमें से 64 महिलाएं कोरोना वायरस से संक्रमित थीं वहीं 82 महिलाओं में संक्रमण की आशंका थी। इस रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर लोग (लगभग 80%) खास उपचार के बिना ही इस बीमारी से उबर सकते हैं लेकिन हर छह में से करीब एक व्यक्ति कोविड-19 की वजह से गंभीर रूप से बीमार हो सकता है। यानी इस वायरस का एक ही इलाज है खुद को इससे दूर रखना।
बाकी लोगों की तरह गर्भवती महिलाओं में भी कोरोना वायरस के एक जैसे ही लक्षण हैं। जैसे सर्दी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ।
गर्भवती महिलाओं को रखना है इन पांच बातों का खास ख्याल
- नियमित रूप से साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोते रहें
- आंख, मुंह या नाक पर कम से कम हाथ लगाएं
- लोगों से निश्चित दूरी बनाकर रखें
- खांसने या छींकने से पहले टिश्यू या रुमाल का उपयोग जरूर करें
- कोरोना से ग्रस्त व्यक्ति के किसी भी तरह से संपर्क में न आएं
लड़ना है कोरोना से
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह वायरस आपके शरीर में पहुंचने और लक्षण दिखाने में करीब 14 दिनों तक का समय लेता है वहीं कुछ मामलों में यह 24 दिनों तक का भी हो सकता है। इस वायरस की बढ़ती हुई तेजी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा है कि अभी भी हमारे पास इन बढ़ते हुए आंकड़ों का ग्राफ को बदलने की क्षमता है लेकिन जरूरी है इसका सख्ती से परीक्षण और कामयाब रणनीति का प्रयोग।
Are you pregnant? 🤰🏽 Here's how you can protect yourself against #COVID19:
— World Health Organization Philippines (@WHOPhilippines) March 22, 2020
🔹️Wash your hands frequently
🔹️Avoid touching your eyes, nose and mouth
🔹️Put physical space between yourself and others
🔹️Cough or sneeze into your bent elbow or a tissue#COVID19PH pic.twitter.com/yfDND38b7T