फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Irshalwadi Landslide: Relief-rescue works are continues, CM reviewed the scene, announced 5 lakh compensation

Irshalwadi Landslide: राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी, सीएम ने घटनास्थल का लिया जायजा, 5 लाख मुआवजे का एलान

Thu, 20 Jul 2023 10:51 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jul 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Irshalwadi Landslide: Relief-rescue works are continues, CM reviewed the scene, announced 5 lakh compensation
सीएम एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला

रायगढ़ जिले के खालापुर के पास इरशालवाड़ी की बस्ती में बुधवार रात भूस्खलन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तुरंत मौके पर पहुंचे। सीएम शिंदे ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और संबंधित मशीनरी को राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के पालक मंत्री उदय सामंत, सार्वजनिक निर्माण कार्य (सार्वजनिक उपक्रम) मंत्री दादा भुसे, विधायक महेश थोरवे, विधायक महेश बालदी, विभागीय आयुक्त महेश कल्याणकर और रायगढ़ के जिलाधिकारी डॉ. योगेश म्हसे मौजूद थे।

विज्ञापन


बताया गया कि भारी बारिश और कठिन रास्ते के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है, लेकिन मौसम में सुधार होते ही हेलीकॉप्टरों की मदद ली जाएगी। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर इलाके के एमआईडीसी के कर्मचारी एनडीआरएफ की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता
सीएम शिंदे ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों से जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का सारा इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की पूछताछ,  मदद का आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बचाव अभियान में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालना और घायलों को तुरंत इलाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम इरशालगढ़ दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के दुख में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मैं बुधवार रात से ही स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। भारी बारिश और अंधेरे के कारण शुरुआत में मदद कार्य में बाधा आई, लेकिन अब मदद कार्य तेजी से हो रहा है। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि हम स्थिति और राहत व बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंत्रालय के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से ली जानकारी
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार सुबह ही मंत्रालय के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर लोगों के बचाव और मदद कार्य की जानकारी ली।

मंत्री अदिती तटकरे ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हालचाल
महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिती तटकरे ने कलंबोली स्थित एमजीएम अस्पताल जाकर वहां इलाज करा रहे घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल के संबंधित अधिकारियों से कहा कि मरीजों का समुचित इलाज किया जाए और अगर इस दुर्घटना में घायलों की संख्या बढ़ती है तो प्रशासन तैयार रहे। इस दौरान एमजीएम के डॉ. सागर, पनवेल महापालिका के डॉ. गोसावी, नायब तहसीलदार पनवेल लाचके भी उपस्थित थे।

शिवभोजन थाली पैकेट का मुफ्त वितरण
शिवभोजन थाली के पैकेट का मुफ्त वितरण दुर्घटना प्रभावितों को किया जाएगा। इसके अलावा पांच लीटर मिट्टी का तेल, 10 किलो चावल, 10 किलो गेहूं या उसका आटा और अन्य राशन भी दिया जाएगा। जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक आपूर्ति जारी रहेगी।

संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर
चौक दूरक्षेत्र में एक अस्थायी कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। किसी तरह की जानकारी के लिए पुलिस निरीक्षक कालसेकर को नियुक्त किया गया है। कालसेकर का मोबाइल नंबर 8108195554 है, जिसपर किसी तरह की पूछताछ के लिए संपर्क किया जा सकता है। 


नागरिकों से अपील
भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। पिछले दो दिनों से राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। राज्य सरकार ने नागरिकों से इरशालवाड़ी में भीड़ न लगाने की अपील की है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने अपील की है कि नागरिक घर से बाहर न निकलें, अगर बहुत जरूरी और जरूरी काम हो तभी बाहर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed