नियुक्तियां : आईआरएस अधिकारी जेबी मोहपात्रा सीबीडीटी के चेयरमैन बनाए गए
केंद्र सरकार ने आईआरएस अधिकारी जेबी मोहपात्रा को सीबीडीटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
विस्तार
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी जेबी मोहपात्रा को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
IRS Officer JB Mohapatra has been appointed as the chairman of the Central Board of Direct Taxes
(file photo) pic.twitter.com/4pxRPBJ6za
— ANI (@ANI) September 1, 2021
भट्टी बीएसएफ के एडीजी बनाए गए
इसी तरह गृह मंत्रालय ने आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को बीएसएफ का एडीजी नियुक्त किया है। भट्टी 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे 30 सितंबर 2025 तक या आगामी आदेश तक सीमा सुरक्षा बल में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे। इसी दिन वह रिटायर होंगे।
उधर पश्चिम बंगाल सरकार ने मृत्युजंय कुमार सिंह को होमगार्ड का पदेन महानिदेशक नियुक्त व ओएसडी नियुक्त किया है। वह दो साल तक इस पर रहेंगे।
Former DG & Commandant General, Home Guard West Bengal, Mrityunjay Kr Singh appointed as OSD and Ex-Officio Director General and Commandant General , Home Guard West Bengal in DGP rank for two years: West Bengal government
— ANI (@ANI) September 1, 2021