{"_id":"58a7ebc44f1c1b815fd8491e","slug":"irom-sharmila-has-the-property-of-only-2-6-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरोम शर्मिला के पास हैं महज 2.6 लाख की संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इरोम शर्मिला के पास हैं महज 2.6 लाख की संपत्ति
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के पास महज 2.6 लाख रुपये की संपत्ति है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनके पास सोना, जमीन, घर या वाहन नहीं है। हलफनामे के अनुसार इरोम के पास नकद में महज दस हजार रुपये हैं तथा एक बैंक खाते में 2.5 लाख रुपये हैँ।
विज्ञापन
सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (अफस्पा) के खिलाफ पिछले साल अगस्त में 16 साल लंबा भूख हड़ताल वापस लेने वाली इरोम राज्य में आसन्न चुनाव में वर्तमान मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओकरम इबोबी सिंह के खिलाफ मुख्य प्रतिद्वंदी उम्मीदवार होंगी।
विज्ञापन
उनकी पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस ने राज्य में विधानसभा चुनाव में तीन सीटों से उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने वृहस्पतिवार को अपना नामांकन दायर किया था। उन्होंने वादा किया है कि मुख्यमंत्री बनने पर वह अफस्पा को हटा देंगी।
विज्ञापन