फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC will travel to South India people of the Modi's constituency

मोदी के संसदीय क्षेत्र के लोगों को दक्षिण भारत की यात्रा कराएगी IRCTC

Sun, 05 Mar 2017 03:47 PM IST
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली
शिशिर चौरसिया/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Mar 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
IRCTC will travel to South India people of the Modi's constituency

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बनारस के साथ-साथ मऊ, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर आदि के लोगों को दक्षिण भारत का भ्रमण कराने के लिए सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी एक विशेष पर्यटन रेलगाड़ी चलाने वाली है।

विज्ञापन


कंपनी ने भारत दर्शन यात्रा सेवा के तहत दो अप्रैल 2017 को वाराणसी से एक विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है जो 13 दिन में पर्यटकों को रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, कोवलम, त्रिवेंद्रम, तिरूपति, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराएगी। यात्रा के पूरे पैकेज के लिए 872 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 11340 रुपये का शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन


आईआरसीटी के उत्तरी क्षेत्र की समूहे महाप्रबधंक रजनी हसीजा ने बताया कि वाराणसी और आसपास के इलाकों केसाथ ही लखनऊ, कानपुर, आगरा, ग्वालियर और झांसी
के पर्यटकों को ध्यान में रख कर एक भारत दर्शन रेलगाड़ी आगामी दो अप्रैल को वाराणसी से रवाना होने वाली है।

इसमें मऊ, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी से भी यात्री बैठ सकते हैं। यह गाड़ी रामेश्वरम, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी का समुद्र तट, तिरूपति, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आदि का भ्रमण कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है यात्रा प्लान

उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को सुबह ही यह गाड़ी वाराणसी से रवाना हो जाएगी और ऊपर वर्णित स्टेशनों से गुजरते हुए पांच अप्रैल को सुबह रामेश्वरम पहुंच जाएगी। वहां यात्रियों को रामनाथ स्वामी मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद यात्री मदुरै पहुंचेंगे जहां मीनाक्षी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा।

इसके बाद सात अप्रैल को यात्री कन्याकुमारी पहुंच जाएंगे। वहां रत्रि विश्राम की व्यवस्था होगी ताकि समुद्र तट पर सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद ले सकें। वहां से पयटक कोचुवेली जाएंगे ताकि कोवलम समुद्र तट और पद्मनाभन मंदिर जा सकें।

रात में गाड़ी तिरूचरापल्ली के लिए रवाना हो जाएगी जहां पर्यटकों को रंगनाथस्वामी मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। 10 अप्रैल को गाड़ी रेनिगुंटा पहुंचेगी जहां से यात्रियों को तिरूपति ले जाया जाएगा। वहां पर्यटक मंदिरों का दर्शन कर रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन गाड़ी कुरनूल सिटी पहुंचेगी जहां से मल्लिकार्जुन ज्योजिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा। वहां से गाड़ी वापसी यात्रा पर चल पड़ेगी और जो यात्री जहां चढ़े थे, वहीं उतर जाएंगे। हसीजा के मुताबिक इस पैकेज में प्रतिदिन 872 रुपये के हिसाब से शुल्क तय किया गया है, जिसमें सेवा कर और सेस भी शामिल है।

इसी शुल्क में हर वक्त का खाना-पीना, चाय, रेलवे स्टेशन से आरामदायक बसों में भ्रमण, जरूरत पड़ने पर धर्मशाला या किसी डोरमेट्री में रात्रि विश्राम आदि भी शामिल है। आईआरसीटी की तरफ से चलाये गए इस विशेष ट्रेन में सुरक्षा की भी पुख्ता व्यवस्था होती है और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है।

भारत दर्शन सेवा केन्द्र सरकार की योजना है ताकि सस्ते में लोग देश का भ्रमण कर सकें। जब यह योजना शुरू हुई थी, उस समय इसका दैनिक शुल्क 500 रुपये था। लेकिन कालांतर में महंगाई के असर और सेवा शुल्क प्रभार की वजह से अब इसका शुल्क 800 रुपये प्रतिदिन से भी ज्यादा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed