{"_id":"5e7a100d8ebc3e7692503180","slug":"irctc-to-passengers-do-not-cancel-train-tickets-you-will-get-refund-automatically","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन टिकटों को न करें रद्द, खुद ही मिल जाएगा पूरा पैसा: IRCTC","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ट्रेन टिकटों को न करें रद्द, खुद ही मिल जाएगा पूरा पैसा: IRCTC
Tue, 24 Mar 2020 07:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। सभी राज्यों में लगभग लॉकडाउन की स्थिति कर दी गई है। इस खतरनाक वायरस का गहरा असर हर क्षेत्र में पड़ा है। खासकर यातायात तो और गहरा। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है, फ्लाइट की सेवाएं बंद कर दी गई है। मतलब पूरे देश में सन्नाटा छाया हुआ है।
विज्ञापन
ऐसे में भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने लोगों से कहा है कि वे उन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों को रद्द न करें जिन्हें रद्द कर दिया गया है और उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें खुद ही पूरा पैसा मिल जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व रेलवे ने काउंटर टिकट रद्द करने के लिए 21 जून तक का समय तीन महीने बढ़ा दिया था। आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा कि रेलवे यात्री ट्रेनों को बंद किये जाने के बाद ई-टिकट रद्द करने को लेकर संदेह जताया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है, 'यात्री की ओर से कोई रद्द करने की आवश्यकता नहीं है। यदि यात्री अपनी टिकट को रद्द करता है, तो संभावना है कि उसे कम पैसा मिले । यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उन ट्रेनों के लिए ई-टिकट को रद्द न करें, जिन्हें रेलवे ने रद्द कर दिया है।'
बयान में कहा गया है, 'ई-टिकट की बुकिंग के लिए यात्री द्वारा इस्तेमाल किये गये खाते में उसका पैसा भेज दिया जायेगा। रेलगाड़ी रद्द होने के मामले में रेलवे द्वारा कोई शुल्क नहीं काटा जाता है।' गौरतलब है कि रेलवे ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रेलगाड़ियों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया है।