फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC to live stream how your food is prepared at base kitchens

ट्रेनों में मिलने वाले खाने और उसकी पैकिंग को अब देख सकेंगे लाइव

Thu, 05 Jul 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
IRCTC to live stream how your food is prepared at base kitchens
(फाइल फोटो)
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक लाइव स्ट्रीमिंग तंत्र विकसित किया है जिसमें यात्रियों को यह देखने की अनुमति होगी कि ट्रेनों में उन्हें कैसा खाना दिया जा रहा है और वह रसोई में कैसे पैक होता है। बता दें कि रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में इस कदम का सुझाव दिया था।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के एक बयान के मुताबिक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने बुधवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रसोईयों में खाने की तैयारियों की लाइव स्ट्रीमिंग का उद्घाटन किया। इसके लिए आईआरसीटीसी ने पहले एक आर्टिफिशियल उपकरण लॉन्च किया, जो स्वच्छता स्तर में विसंगतियों का पता लगाने के लिए है। बयान में कहा गया है कि इसे एक कृत्रिम बुद्धि और दृष्टि कंप्यूटिंग कंपनी वोबोट के सहयोग से विकसित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी रसोई में पकाए गए भोजन की गुणवत्ता में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने में लाइव स्ट्रीमिंग एक लंबा सफर तय करेगी। उन्होंने बताया कि गैलरी लिंक के तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति लाइव स्ट्रीमिंग का उपयोग कर सकता है। इससे पहले लोहानी ने नोएडा में आईआरसीटीसी की अत्याधुनिक केंद्रीय रसोई में खाद्य तैयारी का भी निरीक्षण किया था। बता दें कि एक दिन में 17 राजधानी ट्रेनों, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में करीब 10 हजार लोगों को खाना दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed