{"_id":"5b85484942c792465d1d334d","slug":"irctc-to-charge-amount-on-ticket-booking-through-debit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्रियों की जेब होगी और ढीली, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर लगेगा चार्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलयात्रियों की जेब होगी और ढीली, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर लगेगा चार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Aug 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अपनी वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर चार्ज लेगा। यह चार्ज ट्रांजेक्शन के लिए डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने नए नियमों की जानकारी साझा की है। आईआरसीटीसी के मुताबिक, एक्सिस, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी के पेमेंट गेटवे के जरिए ट्रांजेक्शन करने पर अब ग्राहकों को भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
अगर आप पेटीएम, पेयू और आईटीजेड के जरिए भी टिकट के लिए ट्रांजैक्शन करते हैं तब भी ग्राहकों को यह भुगतान करना होगा। बता दें कि डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर ही यह भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
अब डेबिट कार्ड के जरिए 1,000 रुपये तक के पेमेंट पर 0.25 फीसदी तो 2,000 रुपये के ट्रांजैक्शंस पर 0.5 फीसदी भुगतान करना होगा। जबकि 2 हजार रुपए तक की ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी भुगतान करना होगा। गौरतलब है इससे पहले आईआरसीटीसी अपनी वेबसाइट के जरिए डेबिट कार्ड से टिकट बुक करने पर कोई चार्ज नहीं वसुलता था।