फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC: Now no tension of confirmed seats in train on Diwali Chhath Railways going to run 10000 special trains

Indian Railways: अब दिवाली-छठ पर कंफर्म सीट की नो टेंशन, रेलवे चलाने जा रहा 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 Sep 2024 06:18 PM IST
सार

दरअसल, हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
IRCTC: Now no tension of confirmed seats in train on Diwali Chhath Railways going to run 10000 special trains
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिवाली-छठ पूजा पर घर जाने के वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जबकि 100 से ज्यादा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। रेलवे के इस फैसले से करीब एक करोड़ यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने जा रही है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सफर करने का अवसर मिल सके। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान 12,500 विशेष ट्रेनों का संचालन करने की मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त 2024-2025 में 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। रेलवे के अनुसार, इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगीं। साल 2023 और 2024 में पूजा विशेष ट्रेनों की संख्या 4,429 थी।
विज्ञापन


दरअसल, हर साल दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी परेशानी को देखने को लोग दो से तीन माह पहले ही टिकट बुक कर लेते है। आम यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत न हो, इसलिए रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेन शुरू करता है। इस बार भी रेलवे ज्यादा संख्या में स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है, ताकि यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed