{"_id":"5db8a58d8ebc3e93aa19425f","slug":"irctc-initiative-now-otp-will-go-on-customer-mobile-after-ticket-cancellation","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट निरस्त होने पर अब ग्राहक के मोबाइल पर जाएगा ओटीपी, एजेंटों की मनमानी पर लगेगी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टिकट निरस्त होने पर अब ग्राहक के मोबाइल पर जाएगा ओटीपी, एजेंटों की मनमानी पर लगेगी रोक
Wed, 30 Oct 2019 02:18 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुकिंग एजेंट अब रेल टिकट बुक कराने वालों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। ऑनलाइन टिकट निरस्त होने की स्थिति में ग्राहक के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भेजा जाएगा। ओटीपी नंबर देने के बाद ही एजेंट टिकट को निरस्त कर सकेंगे। इससे ग्राहकों को पता चल जाएगा कि टिकट निरस्त होने पर कितने रुपये वापस हुए हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने पारदर्शिता को ध्यान में रख टिकट एजेंटों की मनमानी पर रोक लगाने का काम किया है। निरस्त टिकट के रिफंड सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए ग्राहकों को सभी तरह की जानकारी दी जाएगी। आमतौर पर एजेंट वेटिंग टिकट निरस्त होने या टिकटों के निरस्त कराने पर आईआरसीटीसी की तरफ से पैसा रिफंड नहीं होने की दलील देते थे।
विज्ञापन
अब आईआरसीटीसी ग्राहकों के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर जानकारी उपलब्ध कराएगा। आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि इस नियम से पारदर्शिता बढ़ेगी। टिकट बुक कराने के दौरान जो मोबाइल नंबर दिया जाएगा, उस पर मैसेज भेजकर जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि ग्राहक एजेंट से पैसा वापस ले सकें।
विज्ञापन