{"_id":"5975ceb14f1c1b4e7e8b472b","slug":"iraq-foreign-minister-says-we-are-going-to-do-our-best-for-39-missing-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 लापता भारतीयों के बारे में बोले इराकी मंत्री- हम नहीं जानते जिंदा भी हैं या नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
39 लापता भारतीयों के बारे में बोले इराकी मंत्री- हम नहीं जानते जिंदा भी हैं या नहीं
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक के मोसुल शहर से आईएस द्वारा तीन साल पहले अपहृत 39 भारतीयों के मुद्दे पर इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल जाफरी ने कहा कि उन्हें ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 'मुझे 100% नहीं पता कि लापता हुए 39 लोग जिंदा हैं या नहीं लेकिन उन्हें ढूंढने की पूरी कोशिश की जा रही है। हमारे पास पर्याप्त सबूत नहीं है कि वह जिंद है या मारे गए हैं।'
अल-जाफरी 24-28 जुलाई तक भारत की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल-जाफरी से मुलाकात करेंगी।
बता दें कि दो हफ्ते पहले इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल की आईएस से आजादी की घोषणा की थी। यह इराकी सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
इस मुलाकात में दोनों पक्ष विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करने के अलावा ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के रास्ते निकालेंगे। स्वराज का कहना है कि जाफरी अपने साथ अगवा भारतीयों के संबंध में कुछ नई जानकारियां ला सकते हैं।
गौरलतब है कि साल 2014 में इराक में 39 भारतीयों के चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के द्वारा अगवा किए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स आई थीं। वहीं सुषमा स्वराज ने लापता भारतीयों को बदुश जेल में होने की संभावना जताई है, यह मोसुल के उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित एक गांव है।

We're not sure 100% they're alive or not, we don't know, going to do our best: Ibrahim al-Jaafari, Foreign Min of Iraq on 39 missing Indians pic.twitter.com/hUmOs1oiyH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 24, 2017