{"_id":"5a81ec874f1c1b5e028b5099","slug":"iranian-president-hassan-rouhani-will-be-on-his-first-visit-to-india-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस हफ्ते भारत दौरे पर पहली बार आएंगे ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इस हफ्ते भारत दौरे पर पहली बार आएंगे ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी तीन दिन के दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के साथ मौजूदा क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा करेंगे। ईरानी स्टुडेंट्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी 15 फरवरी को भारत की यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन
यह रूहानी का पहला भारत दौरा होगा। रूहानी ईरान के सातवें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 2013 में यह पद संभाला था। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत-ईरान के बीच वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान 12.89 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार हुए थे। भारत ने 10.5 अरब डॉलर का कच्चा तेल आयात किया था जबकि 2.4 अरब डॉलर के माल निर्यात किए थे।
विज्ञापन