फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iranian Ambassador Iraj says India voice of Global South and can play active role in reducing West Asia unrest

West Asia Unrest: ईरानी राजदूत बोले- भारत ग्लोबल साउथ की आवाज, तनाव कम करने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है

Sat, 05 Oct 2024 12:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 12:15 AM IST
सार

भारत में ईरान के राजदूत इलाही ने तनाव कम करने के लिए दूसरे देशों से संपर्क साधने के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के साथ तो ईरान सीधे संपर्क में है, लेकिन भारत के साथ नहीं। 
 

विज्ञापन
Iranian Ambassador Iraj says India voice of Global South and can play active role in reducing West Asia unrest
इराज इलाही - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच शुरू हुए संघर्ष में ईरान भी शामिल हो गया है। इससे पश्चिम एशिया में तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है और इसके व्यापक युद्ध में बदलने का खतरा पैदा हो गया है। ईरान के राजदूत इराज इलाही का कहना है कि एक बड़ी ताकत और ग्लोबल साउथ की आवाज होने के नाते भारत तनाव को कम करने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन


भारत में ईरान के राजदूत इलाही ने तनाव कम करने के लिए दूसरे देशों से संपर्क साधने के सवाल पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के साथ तो ईरान सीधे संपर्क में है, लेकिन भारत के साथ नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि ईरान ने भारत के साथ-साथ प्रभाव रखने वाले अन्य देशों को भी आमंत्रित किया है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए इस्राइल से तनाव कम करने के लिए कहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इलाही ने कहा कि हम मानते हैं कि क्षेत्र को शांति और स्थिरता की आवश्यकता है। हम, ईरान के रूप में, एक शक्तिशाली देश के बजाय एक शक्तिशाली क्षेत्र चाहते हैं। किसी देश के विकास के लिए शांति और स्थिरता पूर्व शर्त है। लेकिन फलस्तीन में जो हो रहा है उसके प्रति हम उदासीन नहीं रह सकते। फलस्तीन में चल रहा रक्तपात एक ऐसी चीज है जिसकी हम अनदेखी या उपेक्षा नहीं कर सकते।

ईरान और इस्राइल की तरफ से हालिया सैन्य कार्रवाइयों पर उन्होंने कहा कि इस्राइल के सैन्य और खुफिया ठिकानों पर मिसाइल हमला करने के पीछे हमारी मंशा इस्राइल को स्पष्ट संदेश देना था। हमारे सर्वोच्च सैन्य कमांडर ने स्पष्ट रूप से यह बता दिया है कि ईरानी हितों और बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed