{"_id":"6046ba875572f0248f43341f","slug":"iran-repudiate-allegations-of-involvement-in-blast-near-israeli-embassy-baseless","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान ने इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट में संलिप्त होने के आरोप को बताया निराधार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईरान ने इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट में संलिप्त होने के आरोप को बताया निराधार
Tue, 09 Mar 2021 05:30 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने इजराइली दूतावास के पास हुए विस्फोट में उसके शामिल होने के आरोपों को सोमवार को निराधार बताया और कहा कि इस तरह के आरोप ईरान-भारत संबंधों के दुश्मनों के नापाक मंसूबों को पूरा करने की दिशा में उठाए गए कदम हैं।
विज्ञापन
मीडिया में आई एक खबर में दावा किया गया है कि आंतकी घटना में ईरान का हाथ है, लेकिन बम स्थानीय भारतीय शिया मॉड्यूल ने रखा था, जिसके बाद ईरानी दूतावास ने बयान जारी किया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में 29 जनवरी को हुए संदिग्ध विस्फोट का हवाला देते हुए ईरानी दूतावास ने एक बयान में कहा कि ईरान पर निराधार और अपमानजनक आरोप लगाए गए हैं।
बयान में कहा गया है कि दूतावास उस हर कृत्य की कड़ी निंदा करता है जो डर पैदा करता है और सुरक्षा में व्यवधान डालता है तथा बेगुनाह लोगों के जानमाल को खतरे में डालता है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि ईरान बम विस्फोट की घटना की अच्छी तरह से जांच कर साजिशकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें न्याय के दायरे में लाने की भारत सरकार और अधिकारियों की कोशिश का सम्मान करता हैं।
ईरानी दूतावास ने कहा कि ईरान के अधिकारियों ने भारत-ईरान के रिश्तों को नुकसान पहुंचाने वाली मंशा को सामने लाने के लिए भारतीय दोस्तों के साथ हमेशा सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है।
जनवरी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर इज़राइली दूतावास से करीब 150 मीटर दूर हुए विस्फोट में कुछ कारों को नुकसान पहुंचा था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है।