फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran ready for peace negotiation but first Israeli action should be condemned, says diplomat Hosseini

Iran: 'हम वार्ता के लिए तैयार, बशर्ते इस्राइली कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय निंदा हो', ईरान के उप राजदूत का बयान

Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
सार

Iran: ईरान के वरिष्ठ राजनयिक मोहम्मद जवाद होसैनी ने कहा कि उनका देश किसी भी शांति वार्ता के लिए तैयार है, बशर्ते इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो। होसैनी ने कहा कि अमेरिका को दबाव बनाना चाहिए और दूसरे पक्ष को बातचीत की मेज पर लाना चाहिए। 

विज्ञापन
Iran ready for peace negotiation but first Israeli action should be condemned, says diplomat Hosseini
मोहम्मद जवाद होसैनी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ईरान हमेशा से शांति और सुरक्षा के पक्ष में रहा है और वह किसी भी शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन शर्त ये है कि पहले इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा होनी चाहिए। यह बात ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कही। 

विज्ञापन


भारत में ईरानी मिशन के उप राजदूत मोहम्मद जवाद होसैनी ने पीटीआई से बातचीत में यह भी कहा कि अमेरिका को दबाव बनाना चाहिए और दूसरे पक्ष को दोबारा बातचीत की मेज पर लाना चाहिए।
विज्ञापन

 
ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी पर उन्होंने कहा कि उनके देश के भारतीय दूतावास से बहुत अच्छे संबंध हैं और जो भी भारतीय, खासकर छात्र, देश छोड़ना चाहते हैं, उनकी सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, हम सभी विदेशी नागरिकों की सुरक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Khamenei vs Netanyahu: पश्चिम एशिया की किस्मत बदलने की कोशिश में दो ताकतवर नेता, जानें दोनों की कहानी

विदेश मंत्रालय  ने मंगलवार को कहा था कि सुरक्षा कारणों से तेहरान में रह रहे भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकाला गया है, जिनकी व्यवस्था भारतीय दूतावास ने की है। बातचीत के दौरान होसैनी ने आरोप लगाया, इस्राइली शासन ने कुछ आधारहीन आरोपों के आधार पर हम पर हमला किया है। उन्होंने आगे कहा, हमने आत्मरक्षा के तौर पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सहारा लेने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई की। 

ईरान की राजधानी तेहरान इस समय इस्राइली हमलों की चपेट में है, जिनका मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को नष्ट करना है। 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत इस्राइल ने ईरान के कई इलाकों पर हमले किए हैं, जिनके जवाब में तेहरान ने चेतावनी देने के बाद पलटवार किया है।

भारत में इस्राइल के राजदूत रीयूवेन अजर ने मंगलवार को कहा था कि इस्राइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं को गंभीर रूप से कमजोर करने के लिए सैन्य कार्रवाई की, क्योंकि ये उसकी सुरक्षा के लिए खतरा बन गए थे। उन्होंने कहा कि इस्राइल ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, ताकि उसकी ताकत को कमजोर किया जा सके।


ये भी पढ़ें: Iran-Israel Tension: आज आर्मेनिया से दिल्ली पहुंचेंगे 90 कश्मीरी छात्र, भारत सरकार का 'ऑपरेशन सिंधु' जारी

इस पर ईरान के उप राजदूत होसैनी ने कहा कि इस महीने ईरान ने दिखा दिया है कि हम अपने देश, अपने लोगों और विदेशी नागरिकों की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस्राइल की सैन्य कार्रवाई में गैर-सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। 

भारतीय नागरिकों की निकासी को लेकर उन्होंने कहा, भारतीय हमारे दोस्त हैं। जो अन्य देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर हैं, उन्हें ऐसी हरकतों की निंदा करनी चाहिए। इससे इस्राइल को रोकने में मदद मिलेगी और ईरान में निर्दोष नागरिकों की जान बचाई जा सकेगी, चाहे वे ईरानी हों या अन्य देश के। ईरानी राजदूत ने पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर कहा, ईरान हमेशा शांति और सुरक्षा के पक्ष में रहा है और तेहरान क्षेत्र में स्थिरता के लिए किसी भी पहल का स्वागत करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed