फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   29 August 2026 Major Event

आज के दिन: राष्ट्रीय खेल दिवस आज, न्यूयॉर्क में भारतवंशियों को संबोधित करेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Sat, 29 Aug 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 29 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
29 August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 29 अगस्त 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भारतवंशियों को संबोधित करेंगे। वहीं, आज देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूयॉर्क में भारतवंशियों को संबोधित करेंगे मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशंस’ (सार्वभौमिक एकता समारोह) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक भारतवंशी अमेरिकियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के लिए आयोजित किया गया है। भागवत मंगलवार को ही अमेरिका पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी का बलिया दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बलिया दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो बलिया का बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटेंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस आज
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था। इस दिन कई राज्यों में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं। 2018 में इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed