{"_id":"5a882b124f1c1bb1208b9af9","slug":"iran-president-hassan-rouhani-said-why-india-doesn-t-have-veto-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका के पास वीटो पॉवर मगर भारत के पास क्यों नहीं?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका के पास वीटो पॉवर मगर भारत के पास क्यों नहीं?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 18 Feb 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) में भारत को वीटो पॉवर न मिलने पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली में ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में रूहानी ने कहा '125 से ज्यादा करोड़ की आबादी वाले भारत के पास वीटो पॉवर क्यों नहीं है बल्कि अमेरिका के पास यह पॉवर क्यों है? आखिर क्यों परमाणु ताकत वाले पांच देशों को ही वीटो पॉवर दी गई है।'
विज्ञापन
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि 'लंबे समय तक हमारी तकदीर अमेरिका के हाथों में थी। इस दौरान अमेरिका ही हमारी अर्थव्यवस्था का निर्धारण करता था। हमारे पास एजुकेशनल चैनल तक नहीं था। यहां तक कि हमारे सैन्य केंद्रों पर भी अमेरिका का कंट्रोल था।'
विज्ञापन
बीते दिनों संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि वीटो प्राप्त सदस्य देश बिना किसी कारण व उचित प्रमाण के किसी भी प्रस्ताव को रोक देते है। वीटो का इस्तेमाल ये देश अपनी इच्छानुसार कभी भी कर देते हैं। इस पर अन्य देश नहीं जान पाते हैं कि उन्होंने वीटो का इस्तेमाल क्यों किया है।
बता दें कि यूएनएससी में अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन के साथ-साथ फ्रांस को वीटो पॉवर दी गई है।