फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran detains 16 Indian crew members families appeal to PM Modi for their release News In Hindi

India-Iran: ईरान ने 16 भारतीय क्रू सदस्य को हिरासत में लिया, परिजनों ने पीएम मोदी से की बचाने की अपील

Thu, 15 Jan 2026 07:49 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:49 PM IST
सार

ईरान की आईआरजीसी ने एमटी वैलियंट रोअर जहाज के 16 भारतीय क्रू को ईंधन तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया है। थर्ड इंजीनियर केतन मेहता से परिवार की आखिरी बात 31 दिसंबर को हुई थी। अब 10 क्रू की गिरफ्तारी की पुष्टि से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन
Iran detains 16 Indian crew members families appeal to PM Modi for their release News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान में जारी सरकार विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने जहाज एमटी वैलियंट रोअर के 16 भारतीय क्रू मेंबर्स को हिरासत में ले लिया है। इस जहाज को 8 दिसंबर 2025 को यूएई के दिब्बा पोर्ट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री इलाके में रोका गया था। ईरानी अधिकारियों का आरोप है कि जहाज पर 6,000 मीट्रिक टन ईंधन की तस्करी की जा रही थी।इस जहाज पर काम कर रहे थर्ड इंजीनियर केतन मेहता के परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


केतन के पिता मुकेश मेहता ने बताया कि उनके बेटे की आखिरी बार आवाज उन्होंने 31 दिसंबर 2025, यानी नए साल की पूर्व संध्या पर सुनी थी। उस समय केतन ने अपने माता-पिता को भरोसा दिलाया था कि वह सुरक्षित है। केतन का मोबाइल फोन खो जाने के कारण वह सीधे अपने परिवार से बात नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन


पिता के साथ बातचीत में बताई बात
केतन अपने एक साथी क्रू मेंबर, ऑइलर पोथी दिवाकर, के फोन से संपर्क कर रहा था। हाल ही में जब केतन के पिता ने दिवाकर से बात की, तो उन्हें बताया गया कि आईआरजीसी ने आधिकारिक तौर पर 10 क्रू मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें केतन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India EU Trade Deal: टैरिफ दबाव के बीच भारत और EU ट्रेड डील पर बन गई सहमति! जानें कब होगा समझौता?

परिवार ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क
परिवार ने इस मामले में विदेश मंत्रालय (एमईए) और भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। मुकेश मेहता ने बताया एमईए ने हमसे केतन के पासपोर्ट की जानकारी मांगी थी, जो हमने तुरंत दे दी। लेकिन इसके बाद से हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। न कोई साफ जवाब है, न ही कोई भरोसा।

रो-रोकर केतन की मां का बुरा हाल
इस बीच केतन की मां राजनी मेहता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पिछले दो हफ्तों से अपने बेटे से बात नहीं कर पाई हैं और उन्हें डर है कि ईरान की हिरासत में उनके बेटे की हालत कैसी होगी और उसे बुनियादी सुविधाएं मिल भी रही हैं या नहीं। परिवार ने अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है।

ये भी पढ़ें:- Bhairav Battalion: आधुनिक और जांबाज यूनिट से बढ़ेगी सेना की ताकत, भैरव बटालियन क्यों है खास? जानें सबकुछ

मुकेश मेहता ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। हमारा बेटा बिल्कुल निर्दोष है और सिर्फ अपनी नौकरी कर रहा था। हम प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि वे अपनी कूटनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर हमारे बेटे को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाएं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। परिवार को उम्मीद है कि सरकार जल्द कोई ठोस कदम उठाएगी और केतन समेत सभी भारतीय नाविक सुरक्षित अपने देश लौट सकेंगे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed