फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   iran ambassador said chabahar port strategic long term project external pressure not impact

Iran: 'चाबहार बंदरगाह रणनीतिक और दीर्घकालिक परियोजना', ईरानी राजदूत बोले- बाहरी दबावों का असर नहीं

Wed, 07 Jan 2026 04:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 07 Jan 2026 04:22 AM IST
सार

ईरानी राजदूत बोले-भारत-ईरान के रिश्ते गहरे, मजबूत और दोस्ताना हैं। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के रिश्ते सिर्फ आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं हैं बल्कि दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी वाले हैं। 

विज्ञापन
iran ambassador said chabahar port strategic long term project external pressure not impact
चाबहार पोर्ट - फोटो : फाइल।

विस्तार

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने मंगलवार को कहा कि चाबहार बंदरगाह परियोजना एक रणनीतिक और दीर्घकालिक पहल है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क व सतत विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना पर किसी भी तरह के बाहरी दबावों का असर नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन


'भारत-ईरान के रिश्ते गहरे और मजबूत'
एक इंटरव्यू में फथाली ने कहा, भारत और ईरान के रिश्ते गहरे, मजबूत और ऐतिहासिक दोस्ती पर आधारित हैं। कुछ बाहरी बाधाओं के बावजूद दोनों देशों के संबंधों में मजबूती बनी हुई है। ईरान और भारत क्षेत्र की दो प्रमुख शक्तियां होने के नाते, स्थिरता, विकास और बहुपक्षीय सहयोग को लेकर समान सोच रखते हैं। चाबहार बंदरगाह से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी छूट पर ईरानी राजदूत ने कहा, यह परियोजना केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है। यह भारत-ईरान के लिए एक रणनीतिक व लंबे समय तक चलने वाली परियोजना है। 
विज्ञापन


ईरान में भारतीयों को कोई खतरा नहीं, हालात नियंत्रण में
सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर फथाली ने कहा, ईरान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और वहां रह रहे भारतीय नागरिकों या भारत के हितों को कोई खतरा नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने यात्रा परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। इस पर फथाली ने कहा, देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है और हालात पर सरकार की पूरी पकड़ है। ईरान में राजनयिक और आर्थिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed