Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IR: 54 trains including Rajdhani-Tejas are getting delayed by hours due to fog, time-table of trains changed

Railways: कोहरे के कारण राजधानी-तेजस समेत 54 ट्रेनें घंटों हो रही लेट, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान में बड़े बदलाव

Sat, 04 Jan 2025 03:58 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2025 03:58 PM IST
सार

Indian Railways: उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण 49 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जबकि दिल्ली, अमृतसर, आगरा, हिंडन, श्रीनगर, लखनऊ, पठानकोट, चंडीगढ़ और ग्वालियर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी जीरो है। जनवरी की शुरआत में ही कोहरे ने ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर डाला है।

विज्ञापन
IR: 54 trains including Rajdhani-Tejas are getting delayed by hours due to fog, time-table of trains changed
कोहरे के कारण राजधानी-तेजस समेत 54 ट्रेनें घंटों हो रही लेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण रेल और फ्लाइट सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। रेलवे के मुताबिक 49 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली, अमृतसर, आगरा, हिंडन, श्रीनगर, लखनऊ, पठानकोट, चंडीगढ़ और ग्वालियर एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य है। इस बीच रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र से चलने वाली रेलगाड़ियों की समय सारणी में परिवर्तन किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार कोहरे ने ट्रेनों के संचालन पर बड़ा असर डाला। लगभग 54 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से स्टेशन पहुंचीं। राजधानी, तेजस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी रेंगती रहीं और 6 घंटे से 8 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रेलवे ने कोहरे के चलते 29 ट्रेनों के खुलने के समय में भी बदलाव किया गया। रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन संबंधित जानकारी के लिए NTES ऐप या फिर रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 से अपडेट लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन


नई दिल्ली से प्रयागराज रूट पर गाड़ियां 10 घंटे से ज्यादा देर
प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए आने वाली 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए जाने वाली 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से चल रही है। इसी तरह नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा 22439 वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है। इंदौर से दिल्ली आने वाले इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब 3 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। बाबा धाम एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे से भी अधिक देरी से पहुंची। सुबह 6:15 बजे पहुंचने वाली नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस साढ़े 7 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, पटना से आने वाली तेजस एक्सप्रेस सुबह 7:40 बजे पहुंचती है। यह ट्रेन दोपहर 2:38 बजे पहुंची। महाबोधि एक्सप्रेस चार घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 8 घंटे, संपूर्ण क्रांति 7 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े 8 घंटे की देरी से पहुंचीं। रेलवे का कहना है कि कोहरे की वजह से लगभग 265 स्टेशनों पर दृश्यता 30 से 50 मीटर रह गई थी, जिसकी वजह से ट्रेनों की गति कम हो गई और इसकी वजह से एक के बाद एक ट्रेन लेट होती चली गईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी 9 घंटे से ज्यादा देरी से पहुंची
एक दिन पहले 3 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 22440 वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे 54 मिनट की देरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन का नई दिल्ली पहुंचने का समय रात 11 बजे का है। लेकिन यह 4 जनवरी की भोर में 2:54 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली से बनारस जाने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस 3 जनवरी को चार घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस भी दिल्ली करीब 9 घंटे देरी से पहुंची। यह 4 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली जंक्शन पहुंची। इसके अलावा रेलवे की तरफ से जारी लिस्ट के अनुसार कोलकाता हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली 12303 पूर्वा एक्सप्रेस शामिल है चार घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है। सहरसा जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली 12533 वैशाली एक्सप्रेस, 22181 जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed