फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   IPS officer Rashmi Shukla goes to the Bombay High Court in Phone tapping case

फोन टैपिंग मामला: हाईकोर्ट की शरण में गईं आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला

Tue, 04 May 2021 04:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 04 May 2021 04:07 AM IST
सार

  • रश्मि शुक्ला के वकील समीर नांगरे ने इस मामले की तुरंत सुनवाई की गुहार लगाई है

विज्ञापन
IPS officer Rashmi Shukla goes to the Bombay High Court in Phone tapping case
आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला ने फोन टैपिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने पर अपने खिलाफ किसी कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शुक्ला पर पुलिस पोस्टिंग से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज लीक करने का भी आरोप है। रश्मि शुक्ला के वकील समीर नांगरे ने इस मामले की तुरंत सुनवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 

बता दें कि साइबर विभाग ने 26 अप्रैल को रश्मि शुक्ला को समन भेजकर बुधवार सुबह 11 बजे तक बीकेसी साइबर विभाग में पेश होने के लिए कहा था। रश्मि शुक्ला वर्तमान में हैदराबाद में तैनात हैं। अधिकारियों ने बताया कि रश्मि शुक्ला ने मंगलवार (27 अप्रैल) को ई-मेल के जरिए समन का जवाब दिया। उन्होंने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए आने में असमर्थता जाहिर की। साथ ही, अनुरोध किया कि जांच में किसी तरह की देरी से बचने के लिए उन्हें प्रश्नावली भेज दी जाए।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है और उन्हें दोबारा समन भेजने वाली है। गौरतलब है कि कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस के साइबर विभाग ने सोमवार को शुक्ला के हैदराबाद स्थित आवास पर सम्मन भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed