{"_id":"59f784144f1c1bca678b8308","slug":"ips-officer-caught-with-bluetooth-gadget-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC एग्जाम में IPS पति को नकल कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, अधिकारी को भेजा जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UPSC एग्जाम में IPS पति को नकल कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, अधिकारी को भेजा जेल
एजेंसी, चेन्नई
Updated Tue, 31 Oct 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के चेन्नई में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मेन्स परीक्षा दे रहे एक आईपीएस अधिकारी को ब्लूटूथ गैजेट के साथ पकड़ा गया। उसकी पत्नी उसे गैजेट के जरिए नकल करा रही थी। आईपीएस से आईएएस बनने की चाह में अधिकारी एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा में बैठा था। जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी को जेल भेज दिया गया है जबकि नकल कराने में सहयोगी बनी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी की पहचान सफीर करीम के रूप में हुई है और वह वर्तमान में तिरुनेलवेल्ली जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात है। नकल के लिए वह अपने साथ गैजेट लाया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, करीम को परीक्षा के दौरान कान में ब्लूटूथ लगाकर हैदराबाद में मौजूद अपनी पत्नी से संपर्क करते पाया गया। पुलिस ने करीम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। वहीं हैदराबाद से उसकी पत्नी जॉयसी जॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसें भी मिली हैं। करीम परीक्षा के दौरान व्हॉटसेप पर पत्नी को सवाल भेज रहे थे और वो उन्हें कॉल के जरिये जवाब बता रहीं थीं। साल 2014 में करीम ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी और उन्हें तमिलनाडु काडर मिला था।