फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPS officer Amitabh Gupta gave travel nod to Wadhawans resumes work

कपिल और धीरज वधावन को यात्रा की अनुमति देने वाले अधिकारी ने ड्यूटी ज्वाइन की

Sat, 16 May 2020 05:39 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 16 May 2020 05:39 PM IST
सार

  • वधावन परिवार को अनुमति देने वाले अधिकारी ने फिर से ज्वाइन की ड्यूटी
  • बधावन बंधुओं को अनुमति देने पर सरकार ने छुट्टी पर भेजा था

विज्ञापन
IPS officer Amitabh Gupta gave travel nod to Wadhawans resumes work
amitabh gupta - फोटो : social media

विस्तार

डीएचएफएल के प्रमोटर्स कपिल वधावन और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रमोटर्स धीरज वधावन को लॉकडाउन के दौरान यात्रा की अनुमति देने वाले आईपीएस अधिकारी ने फिर से ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। यात्रा की अनुमति देने के लिए आईपीएस अधिकारी अमिताभ गुप्ता को छुट्टी पर भेज दिया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच कर रहे पैनल ने अधिकारी को दोषमुक्त करार दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


सरकार ने पिछले महीने डीएचएफएल के प्रमोटरों कपिल और धीरज वधावन को पुणे के पास खंडाला से सतारा में महाबलेश्वर की यात्रा के लिए लॉकडाउन के बावजूद यात्रा की अनुमति देने के लिए गृह विभाग के प्रमुख सचिव (विशेष) अमिताभ गुप्ता को छुट्टी पर भेजा था।
विज्ञापन


उन्होंने एक पत्र जारी किया था जिसमें वधावन और कुछ अन्य लोगों को परिवार के आपातकाल का हवाला देते हुए लॉकडाउन के मानदंडों से छूट दी गई थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त, मनोज सौनिक इस मामले की जांच कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गुप्ता ने फिर से कार्यालय में अपनी ड्यूटी शुरू कर दी है। उनकी भूमिका की जांच करने वाले पैनल द्वारा उन्हें दोषमुक्त करार दिया गया और उसके अनुसार निर्णय लिया गया है।


आठ अप्रैल को लॉकडाउन में कार से यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। इसमें कहा गया था कि वधावन परिवार गुप्ता को जानता है और यह परिवार के आपातकाल कार्यों की वजह से यात्रा कर रहे हैं।

बता दें कि, कपिल और धीरज वधावन यस बैंक और पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटालों की जांच के दायरे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed