फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX media case: Karti Chidambaram accountant S Bhaskaran in ED remand

INX मनी लांड्रिंग केस: कार्ति चिदंबरम का CA गिरफ्तार, ED की कस्टडी में भेजा

Fri, 16 Feb 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
 INX media case: Karti Chidambaram accountant S Bhaskaran in ED remand

आईएनक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के अकाउंटेंट एस भास्करन को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पांच दिनों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कस्टडी में भेजा दिया।

विज्ञापन

 



ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, कार्ति चिदंबरम से जुड़े लोगों के खिलाफ आज कई जगह छापेमारी भी की गई। यह छापेमारी चेन्नई में कई ठिकानों पर की गई।

बता दें कि  कार्ति इस मामले में बृहस्पतिवार को दूसरी बार प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जारी समन के आधार पर कार्ति मामले के जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने इससे पहले 18 जनवरी को उनसे पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले 2 फरवरी को कार्ति चिदंबरम को समन किया था, जिसके बाद उन्होंने सूचित किया था कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी लंबित होने के कारण वह पेश होने में असमर्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed