फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   inx media case: Did Home Minister Amit Shah take revenge from former Home Minister Chidambaram?

समय का चक्र घूमा, अमित शाह पड़े चिदंबरम पर भारी...2010 की कहानी याद आई

Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला
शशिधर पाठक, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 22 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
inx media case: Did Home Minister Amit Shah take revenge from former Home Minister Chidambaram?
अमित शाह-पी चिदंबरम

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पांच दिन की रिमांड पर सीबीआई की हिरासत में हैं। बुधवार 21 अगस्त को चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद से ही मीडिया और सोशल मीडिया में इसे गृह मंत्री अमित शाह का पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम से पुराना बदला लेने के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल मीडिया साइट में यह प्रचार और तेजी से चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग गृहमंत्री अमित शाह के 2010 में कहे गए शेर और उनकी प्रेसवार्ता का वीडियो अटैच कर रहे हैं।

शाह और चिदंबरम की तुलना

हालांकि भाजपा के नेता इस पर सधी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे किसी तरह की राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई मानने से इनकार कर दिया। लेकिन तमाम मीडिया की साइट पर चिदंबरम की प्रेस कांफ्रेस (बुधवार को कांग्रेस के दफ्तर में) का वीडियो क्लिप केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2010 के वीडियो क्लिप के साथ पेश की गई है। पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ट्वीट करके लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई की इस कार्रवाई को चिदंबरम बनाम अमित शाह न बनाएं। वहीं पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने इसी पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा ने इसे कलयुग का न्याय बताया

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट करके कहा है कि न्याय तो होता है, प्रभु के यहां। कलयुग में देर भी नहीं, अंधेर भी नहीं। वंदेमातरम्। साध्वी प्रज्ञा पर भी तत्कालीन गृहमंत्री पी चिदंबरम के समय में ही कार्रवाई तेज हुई थी। पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने ही भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि साध्वी प्रज्ञासिंह को अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर से अदालत से कोई राहत नहीं मिली है, लेकिन पी चिदंबरम को रिमांड पर भेजे जाने के बाद उन्हें करारा व्यंग्य किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह की भी थी यही कहानी  

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तुलसीराम प्रजापति और सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले से जोड़ते हुए कहा कि 2010 में चिदंबरम की तरह ही अमित शाह भी सीबीआई की गिरफ्त से बचने के लिए हाथ-पांव मार रहे थे। शाह को भी जब सीबीआई गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह चार दिन तक कहीं अज्ञात स्थान पर थे। जब शाह को भी अग्रिम जमानत नहीं मिली, तब वे सामने आए और सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि चक्र घूम चुका है और अब चिदंबरम राज्यसभा के सांसद के तौर पर विपक्ष के नेता हैं और अमित शाह गृहमंत्री। चिदंबरम पिछले 27 घंटे गायब रहे और अग्रिम जमानत की आशंका धूमिल होने के बाद सामने आए। प्रेसवार्ता करके खुद को निर्दोष बताया। सीबीआई ने गिरफ्तार किया और अब चार दिन की सीबीआई रिमांड पर हैं।

कार्ति चिदंबरम और कांग्रेस पार्टी

पी चिदंबरम के पुत्र और शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदंबरम ने पिता की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया है। कार्ति इसे बुधवार से ही बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दे रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी कार्ति चिदंबरम के आरोपों को दोहरा रहे हैं। कांग्रेस ने चिदंबरम की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया है। वहीं पार्टी के नेता शशि थरूर ने भी चिदंबरम के साथ हुए बर्ताव की आलोचना की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed