{"_id":"5de0df548ebc3e54ce70369e","slug":"inx-media-case-chidambaram-says-ed-does-not-have-any-documents-to-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी के पास मुझसे जुड़े किसी संपत्ति या खाते के बारे में नहीं है कोई दस्तावेज: चिदंबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी के पास मुझसे जुड़े किसी संपत्ति या खाते के बारे में नहीं है कोई दस्तावेज: चिदंबरम
Fri, 29 Nov 2019 02:37 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 29 Nov 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनसे जुड़ी किसी संपत्ति या खाते को लेकर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने यह ट्वीट किया।
विज्ञापन
In 16 days of interrogation, ED did not put to me a single property document or account. Nor was I put the question “Are you the owner of or connected with this property or account?” I have complete faith that justice will be done.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) November 29, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईडी की ओर से पिछले तीन वर्षों से कई संपत्तियों और खातों के बारे में बातें गढ़ी गई हैं। पिछले 16 दिनों की पूछताछ के दौरान ईडी किसी एक संपत्ति या खाते को लेकर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। न ही मुझसे यह सवाल किया गया कि क्या मैं इन संपत्तियों का मालिक हूं या फिर इन संपत्तियों या खाते से मेरा कोई संबंध है? पूर्व मंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पूरा न्याय होगा।