फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Investment increased due to focus on capital expenditure in budget, GDP may increase by 7 percent next year

Budget 2023: बजट में पूंजीगत खर्च पर फोकस से बढ़ा निवेश, अगले साल जीडीपी में रह सकती है 7 फीसदी की वृद्धि

Sat, 18 Feb 2023 05:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 18 Feb 2023 05:16 AM IST
सार

अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भारतीय रिजर्व बैंक के एक लेख में यह संभावना जताई गई है। हालांकि आरबीआई ने साफ किया है कि लेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

विज्ञापन
Investment increased due to focus on capital expenditure in budget, GDP may increase by 7 percent next year
आरबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय बजट में पूंजी खर्च पर जोर से निजी निवेश में तेजी की उम्मीद है। इससे रोजगार उत्पन्न होने तथा मांग और भारत की वृद्धि संभावना बढ़ी है। इस आधार पर अगले वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर सात प्रतिशत के करीब रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एक लेख में यह संभावना जताई गई है। हालांकि आरबीआई ने साफ किया है कि लेख में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और रिजर्व बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
विज्ञापन


आरबीआई के लेख में शुक्रवार को कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में पूंजीगत खर्च 10 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा गया है जो जीडीपी का 3.3 फीसदी है। अर्थव्यवस्था की स्थिति पर प्रकाशित लेख में कहा गया है, हमारा मानना है कि भारत की स्थिति व्यापाक आर्थिक अनुमान से अलग होगी और दुनिया के अन्य भागों से भी यह हटकर होगी। हमारे विचार से इसे अलग करने वाली चीज केंद्रीय बजट है। इससे 2023-27 के दौरान भारत की वृद्धि संभावना बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति-लागत के मोर्चे पर होगा सुधार
लेख के अनुसार हालांकि जनवरी में महंगाई बढ़ी है, आपूर्ति और लागत के मोर्चे पर स्थिति सुधरने की उम्मीद है। सभी सभ्यताओं की पौराणिक कथाओं को याद करते हुए, लेखकों ने कहा कि सूर्य को आमतौर पर चार घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाले रथ की सवारी के रूप में दर्शाया गया है। हमारे विचार में केंद्रीय बजट 2023-24 सूरज का सातवां घोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed