फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   investigation says that the pistol used to kill gauri lankesh were used in other cases also

गौरी लंकेश ही नहीं इस पिस्टल का कई पत्रकार बन चुके हैं निशाना, 5 अहम बातें

Thu, 07 Sep 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 07 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
investigation says that the pistol used to kill gauri lankesh were used in other cases also

कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की गोलियों के भून कर मंगलवार को हत्या कर दी गई। हत्या के बाद जांच में कई चौंका देने वाले राज खुल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस गौरी लंकेश के घर से चार कारतूस मिले हैं, जिनकी जांच से कई राज खुले। 

विज्ञापन


1. सबसे पहले पता चला कि मिली कारतूस और गौरी लंकेश के शरीर से निकाली गईं गोलियां 7.65 एमएम पिस्टल की हैं। 

2. जांच में जुटे अधिकारियों ने पाया कि इस पिस्टल का इस्तेमाल पहले भी पत्रकारों को मारने के लिए किया जा चुका है। 

3. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इसी पिस्टल से कन्नड़ के बड़े पत्रकार एमएम कलबुर्गी को 2015 में मौत के घाट उतारा गया था। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के एक्टीविस्ट गोविंद पानसारे और पुणे के नरेंद्र दाभोलकर को भी इसी पिस्टल से मारा गया था। 
विज्ञापन


4. पुलिस ने उस सीसीटीवी को फुटेज को खंगाला जो लंकेश के घर में लगे कैमरों में कैद हुई थी। दो कैमरे जो घर के फ्रंट पर लगे हुए हैं उनमें लंकेश के चीखने की आवाज कैद हुई। जबकि, एक कैमरे में एक शख्स देखा गया जिसने काली जैकेट डाली हुई थी और सिर पर हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


5. बताया जा रहा है कि लंकेश को गोलियां 10 फीट की दूरी से मारी गई और पहली गोली पीठ पर चलाई गई। सबसे पहली गोली लंकेश के पीठ पर मारी गई और बाकी उस वक्त चलाई गई , जब वो घर का मेन गेट बंद करने की कोशिश कर रही थीं। सभी सोशल एक्टीविस्ट के लिए एक ही पिस्टल के इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि फोरेंसिक जांच में हुई है।

बता दें कि अपने वामपंथी नजरिए के लिए जानी जाने वाली कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार रात बेंगलुरू में उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 55 वर्षीय गौरी कार से अपने घर लौटी थीं। जब वह गेट खोल रही थीं तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

पढ़ें: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर विदेशी मीडिया बोला- भारत में बोली का जवाब गोली

सीएम सिद्धारमैया ने राहुल को जानकारी दी

investigation says that the pistol used to kill gauri lankesh were used in other cases also
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की चौतरफा निंदा के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को फोन पर घटना की जानकारी दी। इस बातचीत की पुष्टि करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की और कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जिन्होंने गौरी लंकेश की हत्या की है उन्हें पकड़ कर दंडित किया जाए।’ 


गृह मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट मांगी है। यही नहीं हत्यारों को पकड़ने के लिए कौन से कदम उठाए गए हैं। इस बारे में भी गृह मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार से विवरण देने को कहा है। 

हत्या की पत्रकार संगठनों ने की निंदा
मुंबई प्रेस क्लब और बंबई पत्रकार संघ के नेतृत्व में विभिन्न मीडिया संगठनों ने वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की और इस मामले की तेजी से जांच की मांग की। पत्रकारों ने देशभर में घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed