Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   investigation into Manipur violence remains incomplete commission been granted an extension for seventh time

बढ़ा इंतजार: तीन साल बाद भी मणिपुर हिंसा की जांच अधूरी, आयोग को सातवीं बार मिला विस्तार, क्या है नई डेडलाइन?

Fri, 13 Nov 2026 04:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 04:02 PM IST
सार

मणिपुर में मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा की जांच कर रहे आयोग को केंद्र सरकार ने सातवीं बार विस्तार दिया है। हिंसा में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग बेघर हुए थे। ऐसे में सवाल है कि आखिर इस जांच को पूरा होने में इतना लंबा समय क्यों लग रहा है?

विज्ञापन
investigation into Manipur violence remains incomplete commission been granted an extension for seventh time
मणिपुर में क्यों भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा की जांच के लिए गठित आयोग को शुक्रवार को सातवीं बार विस्तार (एक्सटेंशन) दिया गया है। एक सरकारी आदेश के अनुसार, केंद्र ने आयोग को 20 मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आयोग को पहले कब तक रिपोर्ट सौंपने थे? 
सितंबर 2023 में जारी एक अधिसूचना के तहत, आयोग को शुरुआत में अपनी जांच के नतीजे सौंपने के लिए नवंबर 2023 की समय-सीमा दी गई थी। इसके कार्यक्षेत्र में 3 मई 2023 को मणिपुर में भड़की हिंसा के कारणों और उसके प्रसार की जांच करना शामिल था, जिसमें अलग-अलग समुदायों के लोगों को निशाना बनाया गया था। 
विज्ञापन


दरअसल, उस दिन पहाड़ी जिलों में 'जनजातीय एकजुटता मार्च' निकाला गया था। यह प्रदर्शन मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में आयोजित किया गया था। इसी के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा फैल गई। हिंसा से पहले भी राज्य में तनाव बना हुआ था। खास तौर पर आरक्षित वन भूमि से कुकी गांवों को हटाने की कार्रवाई को लेकर कई छोटे आंदोलन और विरोध प्रदर्शन हुए थे। बाद में यही तनाव बड़े संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
तीन सदस्यीय इस आयोग की शुरुआत में अध्यक्षता पूर्व गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा कर रहे थे। हालांकि उन्होंने 28 फरवरी 2026 से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 1 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान ने आयोग की कमान संभाली।

कितने लोगों की गई जान?
इन जातीय संघर्षों में 300 से अधिक लोगों की जान चली गई है और हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा है, जिससे मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच की खाई और गहरी हो गई है।

इस नए विस्तार के साथ, आयोग के पास उस जांच को पूरा करने के लिए लगभग चार साल का समय होगा, जिसे मूल रूप से कुछ ही महीनों में पूरा हो जाना चाहिए था।

मणिपुर सरकार की सिफारिश पर आयोग का गठन
केंद्र सरकार ने मणिपुर सरकार की सिफारिश पर इस आयोग का गठन किया था। आयोग यह भी जांच कर रहा है कि हिंसा रोकने और हालात संभालने में प्रशासन की ओर से कोई लापरवाही हुई थी या नहीं। साथ ही यह देखा जा रहा है कि सरकारी कदम कितने प्रभावी थे और लोगों की शिकायतों में कितनी सच्चाई है। बता दें कि, आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए पहले भी कई बार समय बढ़ाया जा चुका है। इससे पहले सितंबर 2024, दिसंबर 2024, मई 2025 और दिसंबर 2025 में भी इसकी समयसीमा बढ़ाई गई थी। अब सातवीं बार आयोग को नया विस्तार मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed