फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   interview of Minister of State for Social Justice and Empowerment ramdas athawale

जानबूझकर खराब किया जाता है दलित अधिकारियों का रिकॉर्ड: अठावले

Mon, 13 Feb 2017 07:10 PM IST
पंकज शुक्ल/नई दिल्ली
पंकज शुक्ल/नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
interview of Minister of State for Social Justice and Empowerment ramdas athawale
रामदास अठावले
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बीएसपी अध्यक्ष मायावती पर करारा हमला बोला है। उनका कहना है कि बीएसपी ने उत्तर प्रदेश में दलितों के हित का कोई काम नहीं किया है। अठावले इस बात को भी दोहराना नहीं भूलते कि उन्होंने आंदोलन चलाकर महाराष्ट्र के कई मंदिरों में दलितों का प्रवेश शुरू कराया है और अब उनके निशाने पर उत्तर प्रदेश का दलित वोट बैंक है। अठावले का सीधा आरोप है कि तमाम दलित आईएएस अफसरों का रिकॉर्ड सिर्फ इसलिए खराब कर दिया जाता है ताकि वे प्रशासनिक सेवाओं में उच्चतम पदों पर न पहुंच सकें।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जब सारे राजनीतिक पंडितों का ध्यान बीजेपी बनाम बीएसपी या बीजेपी बनाम एसपी-कांग्रेस की लड़ाई पर है, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के दलित नेता राम दास अठावले प्रदेश के दलित वोट बैंक पर डोरे डालने में जुटे हैं। उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-अठावले ने प्रदेश की करीब 40 सुरक्षित सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं और अठावले इस बात को स्वीकारने में तनिक भी नहीं झिझकते कि ऐसा उन्होंने बीएसपी के वोट काटने और बीजेपी को जिताने के लिए किया है।
विज्ञापन



 अठावले कहते हैं कि उनकी पार्टी यूपी के चुनाव मैदान में है लेकिन उनकी लड़ाई बीजेपी से कतई नहीं है। वह कहते हैं कि हाथी चुनाव चिन्ह आरपीआई का पुराना चुनाव चिन्ह रहा है और इस निशान पर आरपीआई के कई बड़े नेता चुनाव भी जीते लेकिन दलितों की इस जमीन पर धीरे धीरे मायावती ने कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

'बीएसपी ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया'

interview of Minister of State for Social Justice and Empowerment ramdas athawale
रामदास अठावले
अमर उजाला टीवी से एक खास मुलाकात में महाराष्ट्र के इस चर्चित दलित नेता ने कहा कि बीएसपी ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया है, बीएसपी ने सिर्फ चुनाव लड़ने का काम किया। अठावले ने कहा कि मायावती अच्छी शासक है, लेकिन वह कार्यकर्ताओं को इज्जत नहीं देती। बीएसपी के तमाम बड़े नेताओं के अपने संपर्क में होने का दावा करने वाले अठावले ने कहा कि वह अब यूपी में मायावती के वोटों पर कब्जा करने की कोशिश करेंगे। आरक्षण में अगड़ों के गरीबों को आरक्षण देने के हिमायती अठावले कहते हैं कि इस बारे में सभी दलों के बीच सहमति बननी चाहिए ताकि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी आरक्षण मिल सके। 

अठावले ने कहा कि भारतीय संविधान में आरक्षण की जो व्यवस्था है उसका विस्तार होना चाहिए। प्रमोशन में आरक्षण का विधेयक कई साल से लंबित है। इसके साथ ही न्यायपालिका में भी दलितों को आरक्षण मिलना चाहिए। सरकारी विभागों के उच्चतम पदों पर दलित अफसरों की नुमाइंदगी लगातार कम होते जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि दलित समाज के अधिकारियों का रिकॉर्ड जबरदस्ती खराब किया जाता है ताकि वे सरकारी विभागों के उच्चतम पदों पर न पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed