फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Reviews Six Infrastructure Projects Worth Over ₹30,000 Crore at 53rd PRAGATI Meeting

प्रगति बैठक: पीएम मोदी ने 30 हजार करोड़ के छह प्रोजेक्ट की समीक्षा की, परियोजनाओं में देरी पर क्या कहा?

Tue, 25 Aug 2026 10:33 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 25 Aug 2026 10:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रगति की 53वीं बैठक की अध्यक्षता की। इसमें रेलवे, सड़क और बिजली क्षेत्र की छह बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं की कुल लागत 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक है और ये नौ राज्यों से जुड़ी हैं। पीएम मोदी ने परियोजनाओं को अलग-अलग हिस्सों में देखने के बजाय एक पूरी योजना के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। लेकिन उन्होंने देरी, गुणवत्ता और निगरानी को लेकर क्या निर्देश दिए? आइए, विस्तार से जानते हैं बैठक में किन मुद्दों पर बात की गई...

विज्ञापन
PM Modi Reviews Six Infrastructure Projects Worth Over ₹30,000 Crore at 53rd PRAGATI Meeting
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेवा तीर्थ में प्रगति की 53वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रेलवे, सड़क और बिजली क्षेत्र की छह प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं का काम नौ राज्यों से जुड़ा है और इनकी कुल लागत 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बढ़ाने, अटकी समस्याओं को दूर करने और काम को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

परियोजनाओं में देरी पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में देरी का असर केवल लागत बढ़ने तक सीमित नहीं रहता है। इससे नागरिकों, कारोबार और पूरी अर्थव्यवस्था को मिलने वाला फायदा भी देर से पहुंचता है। उन्होंने कहा कि किसी परियोजना को केवल अलग-अलग हिस्सों, पैकेज या खंड के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। अलग-अलग हिस्सों का काम पूरा होने के साथ पूरी परियोजना का समय पर चालू होना भी जरूरी है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों को शुरुआत से अंत तक एक साथ काम करने को कहा गया।

विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर में साझा उपयोगिता गलियारों पर क्यों दिया जोर?

पीएम मोदी ने बड़ी परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाते समय जहां संभव हो, साझा उपयोगिता गलियारों की संभावना तलाशने को कहा। उन्होंने मंत्रालयों और राज्यों से कहा कि परियोजना की योजना बनाते समय ही ऐसे एकीकृत तरीकों पर विचार किया जाए। इसके लिए तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता को ध्यान में रखने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के साथ उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्रीस्टैक और कृषि में एआई को लेकर क्या निर्देश दिए?

बैठक में डिजिटल कृषि मिशन के तहत एग्रीस्टैक की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने कृषि से जुड़े आंकड़ों का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत नई डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि की पूरी प्रक्रिया में आंकड़ों का बेहतर इस्तेमाल होना चाहिए। इसमें खेती के लिए जरूरी सामान की योजना बनाने से लेकर प्रसंस्करण तक के चरण शामिल हैं। इसका उद्देश्य बेहतर फैसले लेने और किसानों तक योजनाओं का फायदा ज्यादा प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।

साइबर ठगी और 'डिजिटल अरेस्ट' पर क्या कहा गया?

साइबर ठगी और 'डिजिटल अरेस्ट' के मामलों की समीक्षा के दौरान पीएम मोदी ने बचाव के लिए प्रशिक्षण, जागरूकता और शिक्षा पर लगातार काम करने की जरूरत बताई। उन्होंने खास तौर पर बुजुर्गों, युवाओं और दूसरे संवेदनशील वर्गों के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। लोगों को ठगी के सामान्य तरीकों, खतरे के संकेतों और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी देने की बात कही गई। साथ ही साइबर ठगी के बदलते तरीकों को जल्दी पहचानने और उन पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित कर्मियों की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed