{"_id":"5d7d94868ebc3e93dc47eda8","slug":"interstate-bird-smuggling-racket-busted-two-arrested-524-parrots-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय पक्षी तस्कर रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 524 तोते बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंतरराज्यीय पक्षी तस्कर रैकेट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 524 तोते बरामद
Sun, 15 Sep 2019 07:01 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
Bird smuggling racket
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के बर्दवान वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने पक्षी तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक संयुक्त अभियान चलाकर एक अंतरराज्यीय पक्षी तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया। पक्षी तस्करों के कब्जे से 524 तोते बरामद किए गए हैं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
तोता भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक संरक्षित पक्षी है। जिसे अवैध रूप से पालतू पक्षियों के रूप में बेचने के लिए ये तस्कर ले जा रहे थे। इन्हें पटना-कोलकाता मार्ग पर एक बस से ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सेख अख्तर और बैसाखी मोहम्मद के रूप में हुई है। दोनों दुबराजदिग्ही, बर्दवान के रहने वाले हैं। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के उपनिदेश अग्नि मित्रा ने बताया कि संख्या के लिहाज से बंगाल में तोते की अबतक की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। आरोपियों को राज्य वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है, जो पक्षी उड़ने में सक्षम हैं, उन्हें जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि, इस साल अप्रैल में, डब्ल्यूसीसीबी और राज्य के वन विभाग ने मध्य कोलकाता में गैलीफ स्ट्रीट में कई जगहों पर छापे मारे थे। यहां संरक्षित पक्षियों और जानवरों को अवैध रूप से बेचा जाता है। लगातार छापेमारी के दौरान लगभग 550 संरक्षित भारतीय पक्षियों को छुड़ाया गया था। इनमें तोते, एशियाई कोयल और पहाड़ी मैना शामिल थे।