{"_id":"56e096214f1c1bce6d8b4581","slug":"interpole-to-issue-red-corner-notice-against-lalit-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित मोदी को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में इंटरपोल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ललित मोदी को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में इंटरपोल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:23 AM IST
सार
- ईडी, सीबीआई और विदेश मंत्रालय की एक संयुक्त ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इंटरपोल से बातचीत की
-
विज्ञापन
ललित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लांड्रिंग के मामले में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो सकता है। भारत ने इंटरपोल से संपर्क किया है और दबाव बनाया। इस पर इंटरपोल ने सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बुधवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाल ही में इस संबंध में ईडी, सीबीआई और विदेश मंत्रालय की एक संयुक्त ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इंटरपोल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की ओर से एफआईआर दर्ज करने की जानकारी इंटरपोल को दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में मुंबई की विशेष अदालत में चल रही कार्यवाही की जानकारी देने के साथ ही मामले में फौरन कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया गया। इस बीच ईडी ने इंटरपोल को चेन्नई पुलिस की ओर से आपराधिक केस दर्ज की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बैठक के आखिर में इंटरपोल ने मामले में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। हाल ही में न्यायालय की मंजूरी मिलने के बाद से ईडी ललित मोदी के प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंबई की एक अदालत ने मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा है।