फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interpol will not issue a Red Corner Notice against vijay mallya

विजय माल्या के लिए राहत, सबूत के अभाव में इंटरपोल नहीं जारी करेगा रेड कॉर्नर नोटिस

Sat, 04 Jun 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Jun 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
Interpol will not issue a Red Corner Notice against vijay mallya

भारतीय बैकों के 9000 हजार करोड़ के कर्जदार उद्योगपति विजय माल्या के लिए अच्छी खबर है। इंटरपोल विजय माल्या के खिलाफ फिलहाल रेड कॉर्नर नोटिस जारी नहीं करेगा। रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से पहले इंटरपोल ने प्रारंभिक तौर पर माल्या के खिलाफ आपराधिक मामलों की समीक्षा की।

विज्ञापन


इंटरपोल ने समीक्षा के दौरान माल्या के खिलाफ ऐसा किसी भी तरह का आपाराधिक मामला नहीं पाया। इंटरपोल का कहना है कि विजया माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


अब इंटरपोल इस मामले में विजय माल्या का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क कर सकता है। माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भेजने से पहले इंटरपोल पूरी समीक्षा करेगा और इसमें करीब दो से तीन माह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि जब कोई आरोपी भारत छोड़ दूसरे देश चला जाता है तब उसे वापस बुलाने के लिए रेड इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करता है। रेड कार्नर नोटिस अंतरराष्ट्रीय जगत में वारंट के समान माना जाता है।

गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई ने इंटरपोट से विजय माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भेजने के लिए कहा था। वहीं प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने भी भारतीय बैंको के करोड़ों रुपये के कर्जदार विजय माल्या के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अपील की थी।


बता दें कि विजय माल्या पर भारतीय बैंको का 9000 करोड़ रुपए का कर्ज है।माल्या बीते 2 मार्च को भारत छोड़ लंदन फरार हो गए। कई नोटिस देने के बावजूद भी वे मामले की जांच में पेश नहीं हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed