फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Interpol notice against self-styled god man Baba Virendra Dixit for sexually abusing minor girls in Delhi

तलाश: स्वयंभू बाबा वीरेंद्र दीक्षित के नाम इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Fri, 12 Mar 2021 05:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Mar 2021 05:28 AM IST
विज्ञापन
Interpol notice against self-styled god man Baba Virendra Dixit for sexually abusing minor girls in Delhi
स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के नाम पर इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के रोहिणी स्थित आश्रम में नाबालिग लड़कियों को बंदी बनाकर यौन शोषण करने वाले स्वयंभू बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के नाम पर इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही है और पुलिस को आशंका है कि 79 वर्षीय बाबा अभी नेपाल में छिपा है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके ऊपर पांच लाख का इनाम भी घोषित किया है। सीबीआई ने अब इस शातिर को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली है। दिल्ली पुलिस के पास जून 2017 में दो शिकायतें आईं थीं जिनमें बाबा के काले कारनामों का जिक्र था। बाबा ने रोहिणी इलाके में किलानुमा एक आश्रम बना रखा था जहां वह नाबालिग लड़कियों को बंदी बनाकर रखता था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने उत्तरी दिल्ली के वियज विहार इलाके में स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में अपने साथ हुए यौन शोषण का मामला पुलिस अधिकारियों को बताया। दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद स्वयंभू बाबा के वीरेंद्र दीक्षित के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज कीं। उधर कार्रवाई की भनक लगते ही वीरेंद्र दीक्षित फरार हो गया। पुलिस ने उसे कई राज्यों में तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर देने वाले को पांच लाख का इनाम
दिल्ली पुलिस ने वीरेंद्र दीक्षित की खबर देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके जानकारी पुलिस को 011-24368657 पर फोन कर और spstfdel@cbi.gov.in पर ईमेल के जरिये दी जा सकती है। जानकारी देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा।


2018 में भी जारी हुआ था लुकआउट सर्कुलर
सीबीआई ने इससे पहले फरवरी 2018 में भी वीरेंद्र दीक्षित के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस ने महिला आयोग के साथ वीरेंद्र देव के आश्रम में छापा मारा था। साथ ही वहां से 40 लड़कियों को छुड़वाया था। उस दौरान कुछ अभिभावकों ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि आश्रम में उनकी नाबालिग लड़कियों को जबरन रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed