{"_id":"615507568ebc3e47160802b5","slug":"interpol-help-will-be-sought-through-central-agencies-in-drdo-espionage-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ जासूसी केस: इंटरपोल की मदद से लगेगा रहस्यमय महिला का पता, खुफिया जानकारी हुई थी लीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीआरडीओ जासूसी केस: इंटरपोल की मदद से लगेगा रहस्यमय महिला का पता, खुफिया जानकारी हुई थी लीक
Thu, 30 Sep 2021 06:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 30 Sep 2021 06:09 AM IST
सार
जांच एजेंसी को सुबूत मिले हैं कि महिला करीब आठ महीने तक एक आरोपी का मोबाइल हैक किए रही और गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। वह चांदीपुर स्थित आईटीआर के बारे में अहम जानकारी भी चुराने में कामयाब रही।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओडिशा पुलिस डीआरडीओ के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) की जासूसी मामले में केंद्रीय एजेंसियों के जरिये इंटरपोल की मदद लेगी ताकि वह उस रहस्यमय महिला का पता लगा सकें, जो पांच आईटीआर कर्मचारियों के संपर्क में थी। इन पांचों पर रक्षा जानकारी एक विदेशी एजेंट को लीक करने का आरोप है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त महानिदेशक संजीव पांडा ने मंगलवार को कहा आरोपियों के साथ वीडियो कॉल की फुटेज से महिला की तस्वीर हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि पांचों आरोपियों से जानकारी निकलवा रही महिला का पता लगाने के लिए हम इंटरपोल से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांचों आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस इनकी हिरासत बढ़ाने की अपील कर सकती है। पांडा ने बताया कि एक आरोपी को दुबई से दो किस्तों में 38,000 रुपये मिले थे। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि रकम महिला के बैंक खाते से आई थी या किसी अन्य के।
विज्ञापन