{"_id":"67f52eef32da967dfb0adb3b","slug":"internship-scheme-hpcl-is-giving-this-wonderful-opportunity-to-1300-youth-to-join-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Internship Scheme: एचपीसीएल 1300 युवाओं को अपने साथ जुड़ने का दे रहा ये शानदार मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Internship Scheme: एचपीसीएल 1300 युवाओं को अपने साथ जुड़ने का दे रहा ये शानदार मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
Tue, 08 Apr 2025 07:43 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:43 PM IST
सार
एचपीसीएल देश के 26 राज्यों और 226 जिलों में 1300 से अधिक सशुल्क इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के अवसर प्रदान कर रहा है। इनमें सीजीडी संचालन, ब्रांड प्रमोशन और अन्य रोमांचक प्रोफाइल शामिल हैं। यह अवसर छात्रों और फ्रेशर्स के लिए एचपीसीएल जैसी भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का एक शानदार मौका है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों और स्थानों में इंटर्नशिप के अवसर दे रहा है। इच्छुक उम्मीदवार एचपीसीएल पीएम इंटर्नशिप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को सीखने, बढ़ने और भारत के ऊर्जा भविष्य में योगदान करने के लिए सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एचपीसीएल देश के 26 राज्यों और 226 जिलों में 1300 से अधिक सशुल्क इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के अवसर प्रदान कर रहा है। इनमें सीजीडी संचालन, ब्रांड प्रमोशन और अन्य रोमांचक प्रोफाइल शामिल हैं। यह अवसर छात्रों और फ्रेशर्स के लिए एचपीसीएल जैसी भारत की अग्रणी ऊर्जा कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का एक शानदार मौका है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि,इस इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में ऊर्जा क्षेत्र में नेतृत्व और नवाचार के लिए आवश्यक कौशल को बढ़ावा देना है। एचपीसीएल ने पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल, 2025 कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 मार्च, 2025 थी। इस योजना के तहत कुछ इंटर्नशिप अवसरों के लिए शॉर्टलिस्टिंग और चयन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, उन्हें अपना आवेदन जमा करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट रहना चाहिए।
विज्ञापन
इस इंटर्नशिप से छात्रों को मिलेगा ये फायदा
एचपीसीएल की इस इंटर्नशिप के तहत इंटर्न को पाइपलाइन निर्माण से लेकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने तक की वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा मेंटरिंग और टीमवर्क के माध्यम से, इंटर्न कॉर्पोरेट जीवन की मूल्यवान समझ हासिल करते हैं और प्रभावी नेतृत्व के लिए आवश्यक कौशल विकसित करते हैं। इस इंटर्नशिप से छात्रों को आत्मविश्वास बनाने, दृष्टि प्राप्त करने और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व की भावना विकसित करने में मदद करता है।