फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Internet services are down in five districts school college are reopen in valley from today

पांच जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, घाटी में आज से खुलेंगे स्कूल

Mon, 19 Aug 2019 08:42 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Aug 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
Internet services are down in five districts school college are reopen in valley from today
जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। सोमवार से श्रीनगर के सभी स्कूल खुल गए हैं। रविवार को 50 और थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। इसके अलावा श्रीनगर के कुछ इलाकों और जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों- जम्मू, सांबा, कठुआ, रियासी और ऊधमपुर में 2जी इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा चालू है। प्रशासन का कहना है कि उसने यह कदम अफवाहों को रोकने के लिए उठाया है। शुक्रवार रात को प्रतिबंधों में कुछ ढील दिए जाने के बाद श्रीनगर के कुछ क्षेत्रों सहित घाटी के 12 स्थानों पर सुरक्षाबलों और युवकों के बीच झड़प हुई। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने श्रीनगर के कुछ हिस्सों में फिर से कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।

विज्ञापन

आज से खुलेंगे 190 प्राइमरी स्कूल

सोमवार से श्रीनगर के 190 प्राइमरी स्कूल खुल रहे हैं। उम्मीद है कि आगे पाबंदियों में और ढील दी जा सकती है। सरकार के प्रवक्ता तथा प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को 50 थाना क्षेत्रों में ढील दी गई। ढील की अवधि भी छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे कर दी गई।

विज्ञापन

हज यात्रियों का रखा गया खास ख्याल

रविवार को हज पर गए 300 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा। उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए राज्य की सरकारी बसें उपलब्ध कराई गई। यह जानकारी सरकारी प्रक्ता रोहित कंसल ने रविवार शाम को दी। कंसल ने कहा कि प्रतिबंध हटाने की प्रक्रिया चालू है। राज्य में चार अगस्त की रात से लैंडलाइन, मोबाइल, इंटरनेट को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से केवल पीओके को लेकर होगी बात

पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पाक से अब सिर्फ पीओके पर बात होगी। सरकार के इस फैसले से देश में जहां खुशी की लहर है, वहीं पड़ोसी देश पाक बौखला गया है। वह दुबला होता जा रहा है। उसका हाजमा खराब हो गया है। अब वह दुनिया के देशों का दरवाजा खटखटा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने क्या अपराध कर दिया? पाक अब भी रुक-रुककर धमकी दे रहा है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पाक को कह दिया कि जाओ भारत के साथ बैठकर बात करो, यहां आने की जरूरत नहीं है।

हिंदू वर्चस्ववादी मोदी के नियंत्रण में हैं परमाणु हथियार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से डरा हुआ है। अपने डर को छुपाने के लिए उसने प्रधानमंत्री को हिंदू वर्चस्ववादी फासिस्ट करार दिया है। खान ने ट्वीट करके कहा, 'भारत के परमाणु हथियार हिंदू वर्चस्ववादी फासिस्ट मोदी के नियंत्रण में हैं। इसकी सुरक्षा पर दुनिया गंभीरता से विचार करे। भारत पर हिंदू वर्चस्ववादी विचारधारा और नेतृत्व ने उसी तरह कब्जा कर लिया है जिस तरह से जर्मनी पर नाजियो ने किया था। इससे पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को खतरा है।'

फेसबुक, ट्विटर के पास उलाहना देने पहुंचा पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पूरी दुनिया में समर्थन मांगते घूम रहे पाकिस्तान ने अब सोशल मीडिया दिग्गजों फेसबुक और ट्विटर का भी दरवाजा खटखटाया है। पाकिस्तान ने दोनों सोशल मीडिया कंपनियों को उन यूजर्स खातों को लेकर उलाहना दिया, जिन्हें इन कंपनियों ने कश्मीर मुद्दे पर अफवाह फैलाने के आरोप में बंद कर दिया था। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दोनों कंपनियों के अधिकारियों के सामने इन खातों का मुद्दा उठाया और इन्हें बंद करने के लिए दोनों कंपनियों के मुख्यालयों में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया। 

सेना के दो अधिकारियों ने दायर की याचिका

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक और अनुच्छेद 370 को लेकर छह पूर्व सैन्य अफसरों और पूर्व नौकरशाहों ने सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका दायर करने वालों में पूर्व एयर वाइस मार्शल कपिल काक और रिटायर्ड मेजर जनरल अशोक मेहता समेत छह लोग शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व चीफ सेक्रेटरी हिंडल हैदर तैयबजी, पंजाब काडर के पूर्व आईएएस अभिताभ पांडे, जम्मू-कश्मीर गृह मंत्रालय के इंटरलोक्यूटर्स ग्रुप के पूर्व सदस्य राधा कुमार, केरल काडर के पूर्व आईएएस गोपाल पिल्लई, रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल कपिल काक और जनरल अशोक कुमार मेहता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed