वीडियो: प्रोफेसर के इस डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, सीएम भी हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजीव श्रीवास्तव ने अपने परिवार की एक शादी समारोह में डांस किया और जिसने भी ये वीडियो देखा वह उनके डांस का कायल हो गया। इस डांस वीडियो में संजीव 1987 में आई गोविंदा की फिल्म 'खुदगर्ज' फिल्म के 'मै से, मीना से ना साकी से' गाने पर बेहद क्यूट अंदाज में डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनके डांस स्टेप्स के दीवाने हो चले हैं।
सीएम ने भी की तारीफ
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके डांस की तारीफ की है। सीएम ने ट्वीट किया 'हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।'
हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफ़ेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की ज़िंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो ख़ास बात है... pic.twitter.com/8qM15uZVXF
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 1, 2018
चौतरफा तारीफों पर ये बोलें संजीव श्रीवास्तव
संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि यह एक अलग तरह का अनुभव है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मेरा डांस वीडियो वायरल हो जाएगा। मैं सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं 1982 से डांस कर रहा हूं और गोविंदा जी मेरे आदर्श हैं। मुझे अब आगे और अवसर मिलने की उम्मीद है।
क्या बोलीं संजीव की पत्नी
मुझे बहुत खुशी है कि उनके डांस को लोगों ने इतना सराहा। हमें रिश्तेदारों दोस्तों और पड़ोसियों से फोन कॉल आ रहे हैं और सभी खुश हैं। ये वीडियो ग्वालियर का है जहां 12 मई को मेरे भाई की शादी थी। वह कई साल से डांस कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने किसी समारोह में डांस किया हो वह पहले भी शादी, पार्टियों और कॉलेज के प्रोग्राम में भी डांस करते हैं।
#WATCH Vidisha(Madhya Pradesh):Dancing sensation Professor Sanjeev Srivastava's wife Anjali reacts on husband's dance going viral on social media pic.twitter.com/lUdYnIMKCN
— ANI (@ANI) June 1, 2018
इन प्रोफेसर साहब के डांस ने सोशल मीडिया पर मचाया दिया है धमाल, रातों-रात बन गए हैं स्टार
यदि आपके पास भी ऐसा कोई वीडियो हो तो हमें auwdelhi@gmail.com पर भेजिए। वीडियो को हम amarujala.com पर दिखाएंगे।